SSC CGL Notification 2025: आज जारी होगा एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई

SSC CGL Notification 2025 PDF Download Link at ssc.gov.in: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवेल (CGL) एग्जाम का नोटिफिकेशन आज यानी 9 जून को जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 4 जुलाई तक अप्लाई कर सकेंगे।

SSC CGL Notification 2025 PDF Download Link at ssc.gov.in: एसएससी सीजीएल की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवेल (CGL) एग्जाम का नोटिफिकेशन आज यानी 9 जून को जारी कर दिया जाएगा। वहीं, अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 4 जुलाई तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इस प्रक्रिया के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में असिस्टेंट ऑफिसर, रिसर्च असिस्टेंट, डिवीजनल अकाउंटेंट, जूनियर स्ट्रैटिस्टिकल ऑफिसर, ऑडिटर, पोस्टल असिस्टेंट/सॉटिंग असिस्टेंट और टैक्स असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

SSC CGL Notification 2025

SSC CGL Notification 2025

एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 32 साल है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

End of Feed