SSC CGL Notification 2025 PDF: जारी हुआ एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन, ssc.gov.in पर इस डेट तक करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

SSC CGL Notification 2025 PDF released at ssc.gov.in: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवेल (CGL) एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 4 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

SSC CGL Notification 2025 PDF released at ssc.gov.in: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवेल (CGL) एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 4 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क का भुगतान 5 जुलाई तक किया जा सकेगा। जबकि, अभ्यर्थी 9 जुलाई से 11 जुलाई तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

SSC CGL Notification 2025 OUT

SSC CGL Notification 2025 OUT

SSC CGL Exam 2025 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

सूचना के अनुसार, एसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। टियर 1 परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे, जिसका आयोजन दिसंबर 2025 में किया जाना संभावित है।

End of Feed