SSC CGL Admit Card 2023: जारी हुआ एसएससी सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 30, 2023, 07:48 PM IST

SSC CGL Admit Card 2023, SSC CGL Tier I Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से एसएससी सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL Admit Card 2023, SSC CCGL Tier I Admit Card 2023: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 30 जून को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2023 (SSC CGL Tier I Admit Card 2023) चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

SSC CGL Admit Card 2023

SSC CGL Admit Card 2023

SSC CGL Admit Card 2023: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

आयोग की ओर से सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई से 27 जुलाई तक किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड कुछ क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को भी ध्यान से जरूर पढ़ ले।

End of Feed