Career Job Opportunity in Sashastra Seema Bal: सशस्त्र सीमा बल (SSB) में शामिल होने के लिए, आपको अपनी शिक्षा (10वीं/ 12वीं/ ग्रेजुएशन) के आधार पर कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, या ऑफिसर-लेवल के खास पदों (UPSC के जरिए) के लिए अप्लाई करना होता है। इसमें शामिल होने के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड (ऊंचाई, वजन, छाती) पूरा करना सबसे जरूरी है, इसके अलावा कुछ और स्टेज (PET, PST, लिखित परीक्षा, स्किल/ट्रेड टेस्ट, मेडिकल) पास करने होते हैं, और जब नोटिफिकेशन आते हैं, तो ऑफिशियल साइट्स पर ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस को फॉलो करना होता है।
सशस्त्र सीमा बल क्या है-Sashastra Seema Bal kya hai
भारत का एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, जो गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है और मुख्य रूप से नेपाल और भूटान के साथ भारत की खुली सीमाओं की सुरक्षा, सीमा पार अपराधों और तस्करी को रोकने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने का काम करता है। इसकी स्थापना 20 दिसंबर 1963 में 'विशेष सेवा ब्यूरो' के रूप में हुई थी और इसका उद्देश्य सीमावर्ती आबादी को दुश्मन की कार्रवाइयों के खिलाफ तैयार करना है। आइये इसकी स्थापना दिवस पर जानें एसएसबी क्या है? सशस्त्र सीमा बल में नौकरी कैसे मिलती है?
सशस्त्र सीमा बल में नौकरी के लिए क्या करें-SSB me naukri kaise paye
सशस्त्र सीमा बल की आधिकारिक साइट ssb.gov.in है, लेकिन करियर संबंधी सभी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को recruitment.ssb.gov.in पर विजिट करने की जरूरत है। SSB में नौकरी के लिए समय समय पर विज्ञप्ति आती है। SSB (आर्म्ड फोर्सेज का सर्विस सिलेक्शन बोर्ड या सशस्त्र सीमा बल) में नौकरी पाने के लिए, आपको एजुकेशनल/ उम्र के क्राइटेरिया पूरे करने होंगे, एक कॉम्पिटिटिव एग्जाम (जैसे आर्म्ड फोर्सेज के लिए NDA/CDS) पास करना होगा। कुछ विशेष पदों के लिए 5 दिन का SSB इंटरव्यू प्रोसेस पास करना होगा जो लीडरशिप, टीमवर्क और पर्सनैलिटी पर फोकस करता है।
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)
SSB इंटरव्यू क्या है-SSB Interview kya hai
इसमें फिजिकल/ साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू लिया जाता है। अगर आप भी SSB इंटरव्यू तक आ जाते हैं, तो इसकी तैयारी के लिए जबरदस्त फिटनेस रखना होगा, अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स पर काम करना होगा, जनरल अवेयरनेस स्ट्रॉन्ग करनी होगी, इसके लिए आप रोजाना अखबार पढ़िए या प्रतियोगी परीक्षा वाली मैग्जीन का सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा हर उस स्किल पर काम करना होगा, जो आपको सशस्त्र सीमा बल में काम करने के लिए सबसे मजबूत दावेदार बना सकती है।
Career in Sashastra Seema Bal-सशस्त्र सीमा बल में करियर
सशस्त्र सीमा बल (SSB) में करियर में कांस्टेबल से लेकर असिस्टेंट कमांडेंट तक के पद मिलते हैं। इनका काम बॉर्डर गार्डिंग (नेपाल/भूटान), देश विरोधी गतिविधियों को रोकना और देश सेवा पर ध्यान देना है।
क्या 10वीं 12वीं भी कर सकते हैं नौकरी-SSB Vacancy for 10th 12th
हां, सशस्त्र सीमा बल में ज्यादातर नौकरी कांस्टेबल या हेड कांस्टेबल की जाती है। इन पदों पर सरकारी नौकरी के लिए 10वीं 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं।
चलिए जानते हैं सबसे किन पदों पर निकलती है नौकरी
- Constable
- Head Constable
- Assistant Commandant
- Sub-Inspector
- Assistant Sub-Inspector
- Inspector
- Officers
कांस्टेबल के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसे कांस्टेबल (General Duty) भी कहा जाता है। इसमें विभिन्न स्ट्रीम में जाने का मौका मिलता है जैसे:
- Carpenter
- Blacksmith
- Driver
- Tailor
- Gardner
- Cobbler
- Veterinary
- Painter
- Washerman
- Barber
- Safaiwala
- Cook
- Water Carrier
Head Constable
इसी तरह Head Constable के लिए 12वीं पास व कभी कभी डिप्लोमा भी मांग लिया जाता है। हेड कांस्टेबल के तहत आप इन स्ट्रीम में जा सकते हैं:
- Electrician
- Mechanic
- Steward
- Veterinary
- Communication
SI/ ASI
रही बात सब इंस्पेक्टर व असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की तो विभाग के अनुसार, B.E/B.Tech, Diploma, B.Sc, D.Pharm, B.Pharm की मांग की जा सकती है। इसमें भी कई स्ट्रीम होती है जैसे:
- Draughtsman
- Communication
- Staff Nurse Female
- Stenographer
- Pharmacists
- Radiographer
- Operation Theater Technician
- Dental Technician
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)
SSB Function in Hindi: मुख्य कार्य
- सीमा सुरक्षा: नेपाल (1751 किमी) और भूटान (699 किमी) के साथ भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की निगरानी और सुरक्षा करना।
- सीमा पार अपराध रोकना: तस्करी, मानव तस्करी और अन्य राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाना।
- जन समर्थन: सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में विश्वास पैदा करना और सरकार की 'सौम्य उपस्थिति' दर्ज कराना।
- नागरिक कार्रवाई: स्कूलों, सड़कों और शौचालयों जैसे बुनियादी ढाँचे का निर्माण करना।
- अन्य ड्यूटी: कानून-व्यवस्था, आतंकवाद विरोधी अभियान और चुनाव ड्यूटी जैसे कार्य भी करना।
सशस्त्र सीमा बल की स्थापना कब और क्यों की गई-When and why was the Sashastra Seema Bal (SSB) established?
SSB की स्थापना 1963 के शुरुआत में की गई। SSB का आदर्श वाक्य 'सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व' है। इसका इतिहास बहुत ही गौरवशाली है। 1962 में चीनी आक्रमण के मद्देनजर यह महसूस किया गया की देश की सीमाओं की रक्षा किसी अकेले बल द्वारा नहीं की जा सकती है। इसके लिए एक अतिविशिष्ट प्रतिबद्ध सीमा प्रहरी बल के साथ-साथ दृढ़ इच्छा शक्ति की भी आवश्यकता थी। इसीलिए राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए एक विशिष्ट संगठन के निर्माण की आवश्यकता महसूस की गई, जो दूर, कमजोर या पिछले, रणनीतिक, दूरस्थ जलवायु और भौगोलिक रूप से कठिन सीमा क्षेत्रों में कार्य करे और कई राज्यों में सीमावर्ती आबादी को इस कारण के लिए प्रेरित करे।
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)
भारत-भूटान सीमा में रोल
12 मार्च, 2004 को एसएसबी को भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा करने का आदेश दिया गया और 699 किलोमीटर लंबी भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया और इसे भारत-भूटान सीमा के लिए लीड एजेंसी भी घोषित किया गया।
भारत-नेपाल सीमा में रोल
एसएसबी को 19 जून 2001 को भारत-नेपाल सीमा की रक्षा करने का अधिकार दिया गया और 1751 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा का दायित्व का काम सौंपा गया इसे 2001 में भारत-नेपाल सीमा के लिए लीड इंटेलिजेंस एजेंसी भी घोषित किया गया।
इस संस्थान का उद्देश्य दूर-दराज वाले क्षेत्रों, कमजोर क्षेत्रों, पिछड़े क्षेत्रों, रणनीतिक, दूरस्थ जलवायु और भौगोलिक रूप से कठिन सीमा क्षेत्रों में मानव बल के रूप में सपोर्ट करना है, यही वजह है इन एरियों में एसएसबी सशस्त्र सीमा बल के जवान देखने को मिलते हैं। अगर आप भी 10वीं पास से लेकर स्नातक तक हैं तो आप एसएसबी ज्वॉइन कर देश सेवा के साथ बेहतरीन करियर बना सकते हैं।
