SSB Head Constable Result 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) में हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। एसएसबी ने भर्ती परीक्षा के लिखित चरण यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के अंक जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके लिए एसएसबी ने एक लिंक उपलब्ध कराया है, जहां से अंक देखे और डाउनलोड किए जा सकते हैं। एसएसबी की ओर से जारी 14 अक्टूबर 2026 के नोटिस के अनुसार, मार्क्स डाउनलोड करने की सुविधा 24 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
SSB ने जारी किए हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल)-2020 लिखित परीक्षा के मार्क्स (Image- AI Generated/Newsroom Verified)
SSB Head Constable Marks 2026: Key Highlight
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती संस्था | सशस्त्र सीमा बल (SSB) |
| पद | हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) |
| भर्ती विज्ञापन संख्या | 338//SSB/HC/Min/2020 |
| कुल पद | 115 |
| CBT परीक्षा की तारीख | 7 जुलाई 2026 |
| मार्क्स जारी होने की तारीख | 14 अक्टूबर 2026 |
| मार्क्स डाउनलोड की अंतिम तारीख | 24 अक्टूबर 2026, सुबह 11:30 बजे |
यहां से चेक करें परीक्षा के अंक
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर जाकर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक: SSB Head Constable Ministerial Marks 2026
लिंक खोलने के बाद मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें। इसके बाद अपने अंक देखें और स्कोर की कॉपी डाउनलोड कर लें। आगे की भर्ती प्रक्रिया में जरूरत पड़ने पर यह कॉपी काम आ सकती है।
आगे क्या होगा?
लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। नोटिस के अनुसार, प्रत्येक श्रेणी में उपलब्ध पदों की संख्या के अधिकतम 15 गुना तक उम्मीदवारों को अगले चरण में बुलाया जा सकता है।
अगले चरण में स्किल टेस्ट शामिल है, जिसमें टाइपिंग टेस्ट भी होगा। भर्ती की मूल योग्यता के अनुसार, उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी था। टाइपिंग के लिए अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति निर्धारित थी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: DSSSB के जरिये चौकीदार और सफाई कर्मचारी की होगी भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
