एजुकेशन

SSC Delhi Police Constable 2025: दिल्‍ली पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

SSC Delhi Police Constable 2025: SSC ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025-26 को लेकर नया अपडेट दिया है। आयोग ने अब उन छात्रों के नंबर और फाइनल आंसर-की जारी कर दी है जिन्होंने ये परीक्षा दी थी।

Image

(Image - ssc.gov.in/)

SSC Delhi Police Constable 2025-26: SSC ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025-26 को लेकर नया अपडेट दिया है। आयोग ने अब उन छात्रों के नंबर और फाइनल आंसर-की जारी कर दी है जिन्होंने ये परीक्षा दी थी। इससे पहले 19 जून 2026 को रिजल्ट आ चुका था। अब आप SSC की साइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड, फाइनल आंसर-की और मेरिट लिस्ट भी देख सकते हैं। ये भर्ती दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव के 7,201 पदों के लिए है। CBT एग्जाम 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक हुआ था। अब मार्क्स आने के बाद स्टूडेंट्स अपना परफॉर्मेंस अच्छे से चेक कर पाएंगे।

स्कोरकार्ड और आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Login/Register पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • Result/Scorecard वाले सेक्शन में दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल का लिंक खोलें, वहां से आप स्कोरकार्ड, मेरिट लिस्ट PDF और फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

स्कोरकार्ड में आपको हर सेक्शन के नंबर, टोटल स्कोर, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और पास/फेल स्टेटस दिखेगा। उनलोड करने के बाद नाम, रोल नंबर, कैटेगरी और अंक जरूर मिला लें और कॉपी संभाल कर रखें।

SSC Delhi Police Constable 2025 Answer Key

SSC Delhi Police Constable 2025 Answer Key

भर्ती की पूरी टाइमलाइन
नोटिफिकेशन22 सितंबर 2025
फॉर्म की आखिरी तारीख31 अक्टूबर 2025
CBT एग्जाम18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026
प्रोविजनल आंसर-की13 जनवरी 2026
रिजल्ट19 जून 2026
मार्क्स + फाइनल आंसर-की7 जुलाई 2026
अब आगे क्या है प्रोसीजर?

जिनका नाम या रोल नंबर रिजल्ट वाली PDF में है, वो अगले राउंड के लिए सेलेक्ट हुए हैं। अब उन्हें PET और PST के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि फिजिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article