स्कूल टीचर से SDM बनीं अनामिका, गृहस्थी और नौकरी के साथ UP PCS में रचा इतिहास

SDM Anamika Mishra Success Story: पीसीएस 2024 के परिणामों में अयोध्या की रहने वाली अनामिका मिश्रा ने चौथी रैंक हासिल कर इतिहास रचा है। स्कूल टीचर अनामिका ने गृहस्थी और नौकरी के साथ यह मुकाम पाया है।

SDM Anamika Mishra Success Story: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा घोषित PCS 2024 के परिणामों में अयोध्या की रहने वाली अनामिका मिश्रा ने चौथी रैंक हासिल कर ना केवल इतिहास रचा है बल्कि एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। उनकी यह सफलता इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने यह मुकाम लगातार तीन बार असफल होने के बाद चौथे प्रयास में हासिल किया। स्कूल टीचर अनामिका ने गृहस्थी और नौकरी के साथ यह मुकाम पाया है। अनामिका मिश्रा वर्तमान में एक सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं। साल 2018 से वह बस्ती जिले के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ा रही हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

स्कूल टीचर से SDM बनीं अनामिका

स्कूल टीचर से SDM बनीं अनामिका

पिता रेलवे में स्टेशन अधीक्षक

अनामिका एक शिक्षक परिवार से आती हैं। उनके पिता रेलवे में स्टेशन अधीक्षक हैं, जबकि उनके पति भी शिक्षक हैं। शादी के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और दिन में स्कूल में पढ़ाने के बाद रात में कई घंटे पढ़ाई करती थीं। परीक्षा के समय वह रोजाना 8 से 9 घंटे तक पढ़ाई करती थीं। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने किसी भी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया और लगातार मेहनत करती रहीं। सेल्फ स्टडी के दम पर उन्होंने यह मुकाम पाया।

End of Feed