School Closed: 24 नवंबर को कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें गुरु नानक जयंती पर किन राज्यों में होगी छुट्टी

School Closed: 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर कई स्कूलों में छुट्टी होती है, वहीं कई स्कूलों में नियमित तौर पर संचालन किया जाता है। इसलिए अभिभावकों के मन में सवाल रहता है कि छुट्टी होगी की नहीं? तो आइए जानते हैं 24 नवंबर को छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट।

School Closed: नवंबर 2026 का महीना स्कूली बच्चों के लिए त्योहारों और छुट्टियों के लिहाज से काफी खास रहता है, क्योंकि इस महीने में दिवाली और छठ पूजा समेत कई अन्य दिवसों पर छुट्टियां मिलती है। इसी बीच, अब 24 नवंबर 2026 (मंगलवार) को प्रकाश पर्व यानी गुरु नानक जयंती/गुरुपर्व (Guru Nanak Jayanti) और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कई राज्यों में स्कूलों के बंद रहने को लेकर चर्चा तेज है। हालांकि, हर राज्य में अवकाश की सूची और नियम एक जैसे नहीं होते हैं, कहीं यह गुरुनानक जयंती या कार्तिक पूर्णिमा के कारण दर्ज है, तो कहीं किसी अन्य विशेष दिवस या स्थानीय नियम के चलते छुट्टी तय की गई है। आइए अभिभावकों और छुट्टियों को लेकर दुविधा को दूर करें और जानें दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों में क्या है छुट्टियों को लेकर अपडेट।

School Closed

School Closed (Photo - AI/Newsroom Verified)

दिल्ली, यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में क्या है स्थिति?

उत्तर प्रदेश (UP)उत्तर प्रदेश सरकार के 2026 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को गुरुनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे।
बिहारबिहार सरकार के छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक, 24 नवंबर को गुरुनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में राज्य के स्कूलों में अवकाश निर्धारित है।
दिल्लीदिल्ली सरकार के 2026 के कैलेंडर में 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के रूप में छुट्टी दर्ज है, जिसके कारण दिल्ली में भी स्कूल बंद रहेंगे।
पश्चिम बंगालराज्य के संबंधित विभाग के कैलेंडर के अनुसार 24 नवंबर 2026 को अवकाश दर्ज है, जो मुख्य रूप से सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा; निजी स्कूलों के लिए संबंधित संस्थान का नोटिस मान्य होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -राजस्थान सीईटी का एडमिट कार्ड कब होगा जारी

End of Feed