School Winter Vacation 2024: बंद होने वाले हैं दिल्ली- यूपी के स्कूल, जानें किस डेट से शुरू होगी विंटर वेकेशन

Delhi UP Schools Winter Vacation 2024: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सुबह के समय कोहरे की चादर नजर आ रही है। ऐसे में स्कूली छात्रों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आइये जानते हैं कि दिल्ली और यूपी के स्कूलों में विंटर वेकेशन कब होगी।

School Winter Vacation 2024: Delhi, UP, schools winter Vacation date Latest Updates: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सुबह के समय कोहरे की चादर नजर आ रही है। ऐसे में स्कूली छात्रों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई स्कूलों में क्लास देर से लगने लगी हैं और स्कूलों का समय बदल गया है। ऐसे में स्कूली छात्र जानना चाहते हैं कि सर्दियों की छुट्टियां कब से शुरू होंगी। आइये जानते हैं यूपी, दिल्ली में कब से शुरू होंगे विंटर वेकेशन।

School Winter Vacation 2024: बंद होने वाले हैं दिल्ली- यूपी के स्कूल, जानें किस डेट से शुरू होगी विंटर वेकेशन

Delhi School Winter Vacation: दिल्ली में विंटर वेकेशन

दिल्ली के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां जनवरी 2024 के आरंभ में होगी। ताजा जानकारी के मुताबिक दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने हाल ही में दिल्ली के सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए विंटर वेकेशन की तारीख जारी की है। जिसके मुताबिक, दिल्ली के स्कूलों में 1 से 15 जनवरी 2025 तक विंटर वेकेशन के तहत छुट्टी रहेगी। पिछले रिकॉर्ड के अनुसार, जनवरी के पहले सप्ताह में शीतकालीन अवकाश रहेगा। शीतकालीन अवकाश के दौरान कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वालों के लिए 10 दिनों के लिए एक्सट्रा (रेमेडियल) क्लास चलाने की भी घोषणा की है।

End of Feed