School Closed News: इस त्योहारी सीजन कई राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल, देखें आपके स्टेट में किस दिन रहेगी छुट्टी

School Holiday News: त्योहारी सीजन आते ही स्कूलों में अवकाश भी घोषित कर दिए जाते हैं। ऐसे में देखिये आपके राज्य में नवरात्रि, दुर्गा पूजा और गांधी जयंती के मौके पर छुट्टी का पूरा कैलेंडर।

School Holidays List 2025: त्योहारी सीजन आ चुका है और देशभर में नवरात्रि, दुर्गा पूजा जैसे बड़े-बड़े त्योहार पूरे उत्सव के साथ मनाए जा रहे हैं। त्योहारों का सबसे ज्यादा इंतजार बच्चों को होता है क्योंकि स्कूल से इस दौरान खूब छुट्टियां मिल जाती हैं और वे अपने परिवार के साथ खुशियां मना पाते हैं। इस बार त्योहार में देश के पूर्वी हिस्सों में कुछ दिन स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

School Holidays List

School Holidays List (iStock)

School Holidays List: कहां कब बंद रहेंगे स्कूल?

सबसे पहले बात करें पश्चिम बंगाल की तो यहां दुर्गा पूजा के चलते 24 सितंबर से लेकर 6 अक्तूबर तक छुट्टियां चलेंगी। इस दौरान सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियों में थोड़ा फर्क देखने को मिल सकता है। वहीं बिहार में 27 सितंबर से लेकर 2 अक्तूबर तक स्कूलों की छुट्टी रहेगी। वहीं कुछ जिलों में 5 अक्तूबर तक भी हॉलिडे बढ़ाया गया है।

End of Feed