School Holidays in December 2023: दिसंबर माह की शुरुआत कड़ाकी की ठंड के साथ शुरू हो चुकी है, हालांकि यह ठंड अभी सुबह और रात वाली है, लेकिन मौसम कभी भी पलट सकता है, ऐसे में सावधानी बनाए रखें, दूसरी तरफ जो स्कूली बच्चे छुट्टियां की खबर का इंतजार कर रहे होंगे, बता दें, इस दिसंबर हफ्तेभर से ज्यादा छुट्टियां आपका इंतजार कर रही हैं।
दिसंबर में मिलेंगी हफ्तेभर से ज्यादा छुट्टियां
पांच रविवार की छुट्टी
सबसे पहले तो यह जानें कि 3 दिसंबर को रविवार था, यानी एक छुट्टी जा चुकी है, लेकिन इस महीने अभी चार और रविवार आने बचे हैं, यानी कुल 5 छुट्टियां केवल रविवार से ही मिलेंगी। यह आने वाली छुट्टियां 10, 17, 24 और 31 दिसंबर को पड़ेंगी।
Christmas Day School Closed
हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है, इस बार यह दिन खास होगा, क्योंकि 24 दिसंबर को रविवार की छुट्टी है, जिसके चलते स्कूल बंद रहेंगे, वहीं अगले ही दिन क्रिसमस डे पड़ने से 25 दिसंबर की भी छुट्टी मिल सकेगी। जो छात्र कैथेलिक स्कूल में पढ़ते हैं, उन्हें एक दिन से ज्यादा की छुट्टियां मिल सकती हैं। यानी 6 से 7 दिन की छुट्टियां कंफर्म है।
School Closed in December
बहुत से स्कूल विंटर वैकेशन की भी घोषणा कर सकते हैं, इसके अलावा यह भी देखा गया है, कड़ाके की ठंड की वजह से शहर के अनुसार भी छुट्टियों की घोषणा की जाती है, जो कि शहर के डीएम द्वारा की जाती है। ऐसे में छात्र व शिक्षक दिसंबर के महीने में शीतकालीन अवकाश की प्रतीक्षा कर सकते हैं।
