Rajasthan School Closed: राजस्थान में भारी बारिश के चलते इन तीन जिलों में स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश

Rajasthan School Closed News in Hindi: राजस्थान में भारी बारिश के चलते आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुआ राज्य के जयपुर, करौली और भरतपुर जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस बाबत जिला कलेक्टर ने नोटिस भी जारी किया है।

Rajasthan School Closed News in Hindi: राजस्थान में भारी बारिश के चलते आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राज्य के विभिन्न जिलों में जलभारव की वजह से लोगों को भयंकर जाम से जूझना पड़ रहा है। वहीं, कई जगहों से मौत की खबरें भी सामने आ रही हैं। ऐसे में छात्रों के मन में एक बड़ा सवाल है कि क्या ऐसे मौसम में उनके स्कूल खुले रहेंगे या मौजूदा हालात को देखते हुए बंद कर दिए जाएंगे। बता दें कि इसको लेकर नया अपडेट सामने आया है। राजस्थान के जयपुर, करौली और भरतपुर जिले में कल यानी 12 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस बाबत जिला कलेक्टर ने नोटिस भी जारी किया है।

School Closed

School Closed

School Closed News Today: जयपुर और भरतपुर में स्कूल बंद

करौली जिला कलेक्टर नीलाभ स्कसेना ने जिले में हो रही भारी बारिश को देखते हुए छुट्टी का ऐलान (Karauli School Closed) किया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि जिले के समस्त राजकीय व गैर राजकीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का 12 अगस्त 2024 को अवकाश घोषित किया जाता है। वहीं, जयपुर में भी जिला कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक की छुट्टी (Jaipur School Closed) घोषित की है।

End of Feed