School Closed 2024: ठंड के चलते इन राज्यों में बढ़ी छुट्टियां, जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल

School Closed 2024, Winter Vacation Extended 2024: उत्तर भारत में भीषण ठंड के चलते लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में ठंड की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

School Closed 2024, Winter Vacation Extended 2024: उत्तर भारत में भीषण ठंड के चलते लोगों का बुरा हाल है। कई इलाकों में जीरो विजिबिलिटी देखने को मिल रही है। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो अभी शीतलहर और कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इस स्थिति में स्कूली बच्चों के लिए भी रोज स्कूल पहुंचना मुश्किल हुआ है। ऐसे में उत्तर प्रदेश और बिहार के बाद हरियाणा सरकार ने भी स्कूलों में ठंड की छुट्टियां बढ़ा दी हैं।

School Closed

School Closed

Haryana School Closed: हरियाणा सरकार ने जारी किया आदेश

हरियाणा सरकार ने मौसम को देखते हुए कक्षा 3 तक सभी स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। इससे पहले राज्य सरकार ने 1 से 15 जनवरी 2024 तक विंटर वैकेशन घोषित किया था। वहीं, कक्षा 4 और 5 की छुट्टियां जिलाधिकारियों पर निर्भर करेगा। वह मौसम के अनुसार छुट्टियों पर फैसला ले सकते हैं।

End of Feed