School Closed Today In Jammu, Punjab, 1 September School Closed News: भारत के कई राज्यों में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले (School Closed Today In Jammu) रहा है। जम्मू कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल में कुदरत ने जमकर कहर (Jammu School Closed) बरपाया है। कहीं बादल फटने से भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है तो कहीं बाढ़ के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। यहां लगातार बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति उत्पन्न (Punjab School Closed) हो गई है। जिसके चलते जम्मू संभाग और पंजाब के स्कूलों में आज यानी 1 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित कर (School Closed Today In Jammu) दिया है।
School Closed Today: भारत के इन राज्यों में आज बंद रहेंगे स्कूल
यहां पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण, छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा पंजाब के स्कूलों में भी आज छुट्टी घोषित किया गया है।
Jammu School Closed Today: आज बंद रहेंगे जम्मू संभाग के स्कूल
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण, छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल 01-09-2025 (सोमवार) को बंद रहेंगे। इस बात की जानकारी शिक्षा निदेशालय, जम्मू ने आदेश जारी कर दिया है। ध्यान रे शिक्षा विभाग का यह आदेश जम्मू संभाग के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा।
Punjab School Closed Today: पंजाब के स्कूलों में भी आज छुट्टी
पंजाब में मौजूदा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल 3 सितंबर तक बंद रहेंगे। इस बात की जानकारी पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रविवार को दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के बाद लिया गया है, जिसमें इस चुनौतीपूर्ण समय में छात्रों की सुरक्षा और कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। बता दें इससे पहले राज्य में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर सभी स्कूल 27 से 30 अगस्त तक बंद किए गए थे।
School Closed In Punjab
शिक्षा मंत्री ने कहा राज्य सरकार बाढ़ के प्रभाव को कम करने और जन कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रही है। उन्होंने अभिभावकों से इस कठिन समय में अपने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और निर्देशों का पालन कर प्रशासन के साथ सहयोग करने का भी आग्रह किया। इस बीच उन्होंने शिक्षकों से जरूरतमंद समुदाय को सहायता प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन के साथ निकट संपर्क बनाए रखने के लिए कहा।
Himachal School Closed: हिमाचल के इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल
शिमला में रात से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सोमवार, 1 सितम्बर को 9 जिलों – शिमला, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, मंडी और चम्बा में सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा कुल्लू जिले के बंजार, कुल्लू, मनाली, आनी और निरमंड उपमंडल में भी सभी सरकारी एवं निजी स्कूल, कॉलेज, नर्सिंग संस्थान, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, पॉलीटेक्नीक कॉलेज, आईटीआई और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
