School Closed: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी, इन जिलों में स्कूल बंद करने का आदेश जारी, देखें नोटिस

School Closed News Today: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, बनारस, मुरादाबाद, पीलीभीत और जालौन समेत कई जिलों भारी बारिश की वजह से आम जन जीवन व्यस्त हो गया है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

School Closed News Today: भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल और तमिल नाडु समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं, उत्तरखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

School Closed (Photo Credit: Canva)

School Closed (Photo Credit: Canva)

पीलीभीत, जालौन और लखीमपुर खीरी में स्कूल बंद

पीलीभीत में लगातार हो रही बारिश और स्कूलों में जलभराव की स्थित को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त स्कूलों और सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूलों को 6 अगस्त और 7 अगस्त को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जबकि, जालौन और लखीमपुर खीरी में प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 6 अगस्त को बंद रहेंगे। सभी स्कूलों को आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

End of Feed