Mumbai School Closed: मुंबई में भारी बारिश का कहर जारी, BMC ने दिया स्कूल कॉलेज बंद करने का आदेश

Mumbai School Closed: मुंबई में लगातार हो रही तेज बारिश से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे में बीएमसी ने स्कूल और कॉलेजों में सोमवार 18 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे के बाद होने वाले सत्र के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।

Mumbai School Closed: मुंबई में लगातार हो रही तेज बारिश और अगले कुछ घंटों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बड़ा निर्णय लिया है। बीएमसी आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगरानी ने मुंबई के स्कूल और कॉलेजों में सोमवार 18 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे के बाद होने वाले सत्र के लिए अवकाश घोषित किया है। इस प्रकार सोमवार को दोपहर के बाद होने वाली सभी शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी। मौसम की स्थिति ठीक होने पर सभी स्कूल और कॉलेज मंगलवार से सामान्य रूप से खुलेंगे।

Mumbai School Closed (Photo Credit: Canva)

Mumbai School Closed (Photo Credit: Canva)

भारत मौसम विभाग (IMD) के सुबह 10 बजे के अपडेट के अनुसार, आगामी तीन से चार घंटों में मुंबई में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। सुबह से लगातार हो रही बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलजमाव और यातायात की समस्याएं पैदा कर दी हैं। ऐसे में बीएमसी ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

End of Feed