School Closed In Darbarpur, Rajasthan: राजस्थान के अलवर जिले के सरिस्का टाइगर रिजर्व से एक बार फिर टाइगर ST 2303 बाहर आ (School Closed In Darbarpur) गया है। बाहर आते ही टाइगर ने मुंडावर उपखंड सीमापवर्ती गांव में कोहराम मचा (Darbarpur School Closed) दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक टाइगर ने करीब 5 लोगों को घायल कर दिया है। इससे दरबारपुर, अहीर और भघोला गांव में काफी दहशत का माहौल है। इसके चलते प्रशासन ने यहां के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की है।
School Closed In Darbarpur: आज बंद रहेंगे राजस्थान के दरबारपुर के स्कूल
