April 2026 School Holiday List: गुड फ्राईडे और अंबेडकर जयंती तक, अप्रैल में इस-इस दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें स्कूल हॉलीडे कैलेंडर

April 2026 School Holiday List: एक अप्रैल 2026 से स्कूलों में नए सेशन (2026-27) की शुरुआत हो जाएगी। स्कूल खुलने से पहले ही छात्र अप्रैल के महीने में पड़ने वाली छुट्टियों के बारे में चेक करने लगे हैं। इस महीने स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर कुछ छुट्टियां दी गई है। अगर अभिभावकों को बच्चों की छुट्टियों को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत है तो वह राज्य शिक्षा बोर्ड या स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।

April 2026 School Holiday List: 1 अप्रैल 2026 से देश के सभी स्कूलों में नए एकेडमिक सेशन 2026-27 की शुरुआत होने वाली है। स्कूल शुरू होने से पहले ही माता-पिता और बच्चे अप्रैल महीने में पड़ने वाली छुट्टियों के बारे में जानना चाहते हैं। स्कूल शुरू होने से पहले ही सबसे पहला प्रश्न छात्रों का छुट्टियों को लेकर ही होता है। तो आइए आपको बताएं कि इस महीने में किन प्रमुख त्योहारों और दिवस के बारे में, जिस दिनों में स्कूल बंद रहेंगे। इसमें गुड फ्राइडे और अंबेडकर जयंती के साथ कई और छुट्टियां शामिल है। साथ ही यह भी बता दें कि अलग-अलग राज्य में वहां के स्थानीय त्योहारों के अनुसार, छुट्टियों की संख्या बदल भी सकती है।

April 2026 School Holiday List

अप्रैल 2026 में स्कूल हॉलीडे

अप्रैल 2026 में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

03 अप्रैल शुक्रवारगुड फ्राइडे
05 अप्रैल रविवारईस्टर (कुछ स्कूलों में)
14 अप्रैल मंगलवारबैसाखी/वैशाखी (पंजाब, हरियाणा और कुछ राज्यों में)
15 अप्रैल बुधवारआंबेडकर जयंती
17 अप्रैल शुक्रवारबोहाग बिहू (असम)

End of Feed