School Assembly News Headlines In Hindi, School Assembly National, International, Sports News: आजकल स्कूल में प्रार्थना के बाद छात्रों को नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स की खबरों से रूबरू करवाया (School Assembly News Headlines) जाता है। असेंबली में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत की प्रमुख खबरें पढ़ने से विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान (School Assembly National News) बढ़ता है, समसामयिक विषयों की समझ विकसित होती है और उनमें समाचारों के प्रति रुचि पैदा होती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स की महत्वपूर्ण खबरें आसान भाषा में प्वाइंट वाइज लेकर आए हैं।
School Assembly News Headlines In Hindi: आज यानी 3 अगस्त स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज
School Assembly National News: स्कूल असेंबली के लिए नेशनल न्यूज
- PM मोदी ने ड्रग्स के खिलाफ अभियान शुरू किया, युवाओं से विकसित भारत बनाने में योगदान देने की अपील की।
- PM मोदी बोले, ड्रग्स का नशा कुछ समय का होता है, लेकिन इससे पूरी जिंदगी बर्बाद हो सकती है।
- दिल्ली का बारापुल्ला कॉरिडोर जल्द खुलेगा, मयूर विहार से AIIMS तक का सफर सिर्फ 20 मिनट में होगा।
- PM मोदी पर अपशब्द बोलने वाली लड़की को माफ करने पर, उसकी मां ने PM का धन्यवाद किया।
- 6 साल बाद नाथू ला दर्रे से भारत-चीन सीमा पर व्यापार फिर शुरू, कारोबार बढ़ने की उम्मीद।
- ब्रह्मपुत्र नदी में गिरने से IIT गुवाहाटी के एक छात्र की मौत, दूसरा छात्र घायल हुआ।
- राज ठाकरे ने विवेक ओबेरॉय और आर. माधवन पर तंज कसते हुए पूछा, "भारत से प्यार है तो दुबई में क्यों रहते हो?"
- मानेसर-जयपुर हाईवे पर बैरियर-फ्री टोल सिस्टम शुरू, अब टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी।
- जम्मू-कश्मीर में 2 प्रवासी मजदूरों की हत्या के बाद, आतंकियों की तलाश के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
School Assembly Ke Liye International News: स्कूल असेंबली के लिए इंटरनेशनल न्यूज
- ट्रंप और नेतन्याहू ने कहा, युद्ध खत्म करने के समझौते की शर्तें पूरी होने तक ईरान पर नए हमले नहीं होंगे।
- अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में 2.5 लाख एकड़ से ज्यादा इलाके में आग लगी, लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया।
- तस्लीमा नसरीन ने कहा, शेख हसीना की वापसी हो और उनकी पार्टी पर लगा प्रतिबंध हटाया जाए।
- चीन में भारतीय समुदाय ने, वीज़ा की दिक्कतों और भारत-विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट का मुद्दा उठाया।
- PoK में हिमस्खलन की चपेट में आने से 4 पर्वतारोहियों की मौत, जबकि 6 लोग अब भी लापता हैं।
- स्यूटा में प्रवासी संकट के चलते, इटली ने स्पेन के साथ शेंगेन समझौता अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया।
School Assembly Sports News: स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार
- CWG में सिल्वर जीतने वाले वेटलिफ्टर अजय बाबू बोले, सिर्फ 1 किलो कम वजन उठाने की वजह से गोल्ड मेडल चूक गया।
- घुटने की चोट के कारण जसप्रीत बुमराह, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए।
- ग्लासगो के एक रेस्टोरेंट में भारत के नक्शे से नॉर्थ-ईस्ट गायब होने पर, लवलीना बोरगोहेन ने नाराज़गी जताई।
- कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन के बाद, BFI चीफ ने बॉक्सर्स से एशियन गेम्स में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
- ब्रॉन्ज़ मेडल का मुकाबला हारने के बाद, जूडो खिलाड़ी इशरूप नारंग भावुक हो गईं।
- CWG 2026 साइक्लिंग टाइम ट्रायल में रोनाल्डो सिंह लैतोंजम 20वें स्थान पर रहे, इसके साथ भारत का अभियान समाप्त हो गया।
- सुनील छेत्री ने टाटा ग्रुप से अपील की, ISL से जमशेदपुर FC को हटाने के फैसले पर दोबारा विचार किया जाए।
यहां आप आज यानी 3 अगस्त 2026 की नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज की खबरें पढ़ सकते हैं।
