School Assembly News Headlines In Hindi, 23 November School Assembly National, International, Sports News: यदि आप भी स्कूल असेंबली में न्यूज हेडलाइंस पढ़ने के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज की तालाश में हैं तो यहां जान सकते हैं। स्कूल असेंबली में न्यूज पढ़ना बच्चों के लिए एक अच्छी आदत साबित हो सकता है। इससे देश-विदेश में हो रही घटनाओं, खेल जगत की गतिविधियों, विज्ञान, शिक्षा और नई तकनीकों से जुड़ी जानकारियां मिलती हैं। साथ ही, नियमित रूप से समाचार पढ़ने से उनकी सामान्य ज्ञान (GK) की समझ बढ़ती है और समसामयिक घटनाओं के प्रति रुचि पैदा होती है।
School Assembly News Headlines In Hindi: स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस
School Assembly National News: स्कूल असेंबली के लिए नेशनल न्यूज
- अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश दौरे पर आत्मनिर्भरता और सहकारी विकास को बढ़ावा देने पर दिया जोर।
- पीएम मोदी ने दिवंगत राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे के गरीबों के लिए किए गए कार्यों को किया याद।
- राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का दिल्ली AIIMS में निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर।
- राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने रामराव वडकुटे के निधन पर जताया दुख।
- कच्छ हादसे के मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी केंद्र सरकार।
- मनसुख मंडाविया ने साइकिलिंग को फैशन और जुनून बनाने के लिए लोगों से की अपील।
- IIT पटना में AI सेंटर का उद्घाटन, पीएम मोदी ने 400 करोड़ रुपये के रिसर्च पार्क प्रोजेक्ट की रखी नींव।
School Assembly International News Headlines: स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज
- इंडोनेशिया की फैक्ट्री में भीषण आग, 7 शव बरामद, करीब 50 लोग अब भी लापता।
- यूक्रेन के कीव क्षेत्र में रूसी ड्रोन हमले के बाद 14 लोग लापता, तलाश अभियान जारी।
- म्यांमार की सैन्य समर्थित सरकार ने ASEAN के फैसले को बताया अनुचित और असंतुलित।
- फिनलैंड के पास रूसी मालवाहक जहाज पर हमला, आग लगने से मचा हड़कंप।
- महंगाई के खिलाफ लिस्बन में प्रदर्शन, हजारों लोग सड़कों पर उतरकर जता रहे विरोध।
School Assembly Sports News Headlines: स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस
- हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन को एंडर्स एंटोनसेन के हाथों मिली हार।
- न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रहा हॉकी मुकाबला, भारत ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की।
- कार्लोस अल्काराज ने चोट से वापसी करते हुए बेन शेल्टन को हराया, ATP फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में बनाई जगह।
- ऋषभ पंत की सलाह से ध्रुव जुरेल को मिली मदद, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने बनाया 720 रनों का बड़ा स्कोर।
- लास वेगास ग्रां प्री में मैक्स वेरस्टैपेन का जलवा, चार साल में तीसरी बार जीती रेस।
यहां आप स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस पढ़ सकते हैं।
