School Assembly News Headlines: आज यानी 16 मार्च 2026 स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस, यहां पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज

School Assembly News Headlines, Today School Assembly National, International, Sports News: स्कूल असेंबली में न्यूज हेडलाइंस से न केवल छात्रों को देश विदेश की खबरों की जानकारी मिलती है बल्कि सामान्य ज्ञान भी अच्छा (School Assembly News Headlines) होता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए आज यानी 16 मार्च 2026 की नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज लेकर (Today School Assembly National News) आए हैं।

School Assembly News Headlines, Today School Assembly National, International, Sports News: आजकल प्राइवेट स्कूल से लेकर सरकारी स्कूलों में स्कूल असेंबली में न्यूज हेडलाइंस पढ़ी (School Assembly News Headlines) जाती है। इससे न केवल छात्रों को देश विदेश की खबरों से रूबरू करवाया जाता है बल्कि सामान्य ज्ञान की भी जानकारी (School Assembly National News) मिलती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं। यहां देखें आज यानी 16 मार्च 2026 की नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज।

School Assembly News Headlines, Today School Assembly National, International, Sports News (5)

School Assembly News Headlines: यहां पढ़ें स्कूल असेंबली नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज

School Assembly National News

  • कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से बसपा संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की है। मायावती ने भी इस मांग का समर्थन किया है।
  • विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखें घोषित: केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में 23 अप्रैल से मतदान शुरू होगा।
  • चुनाव आयोग की घोषणा: असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव एक चरण में होंगे, जबकि पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे।
  • देश में गैस की कमी की खबर: सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर का वितरण शुरू किया है। इसके बाद दिल्ली के जगन्नाथ मंदिर ने ऑनलाइन अन्न प्रसाद की बुकिंग अस्थायी रूप से बंद कर दी है।
  • पश्चिम बंगाल में महंगाई भत्ते का भुगतान: राज्य सरकार ने मार्च 2026 से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते का बकाया भुगतान कर दिया है।
  • भारतीय रेल की नई ट्रेनें: भारतीय रेल ने 12 राज्यों में 25 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की हैं।
  • डिजिटल इंडिया की बड़ी उपलब्धि: इस महीने डिजिटल इंडिया पहल के तहत ई-शासन से जुड़े लेनदेन की संख्या 50 करोड़ से अधिक हो गई है।

End of Feed