School Assembly News Headlines: भारत और पाकिस्तान दोनों नहीं भुला सकते आज का इतिहास, पढ़ें स्कूल असेंबली के लिए न्यूज हेडलाइंस

School Assembly Ke Liye News Headlines: 16 दिसंबर का इतिहास बेहद खास है, न केवल भारत के लिए बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए भी। इस दिन दोनों देशों में कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा सदियों तक रहेगी। आप भी पढ़ें स्कूल असेंबली के लिए न्यूज हेडलाइंस और 16 दिसंबर का इतिहास

School Assembly Ke Liye News Headlines, 16 December History: साल के आखिरी महीने के दूसरे पखवाड़े का पहला दिन दिल्ली में एक युवती पर कहर बनकर टूटा। 16 दिसंबर 2012 को एक छात्रा के साथ उसके एक मित्र की मौजूदगी में चलती बस में सामूहिक बलात्कार किया गया और उन दोनों को ठिठुरती सर्द रात में बस से बाहर फेंक दिया गया। (School Assembly News Headlines) बाद में इलाज के लिए सिंगापुर ले जाई गई पीड़िता ने वहीं दम तोड़ दिया था। इस मामले की 23 वर्षीय पीड़िता को ‘‘निर्भया’’ नाम दिया गया और देश में उसके लिए न्याय की मांग ने आंदोलन का रूप ले लिया। (School Assembly Ke Liye News Today)

School Assembly Ke Liye News 16 december history in india and pakistan check here School Assembly News Headlines

16 दिसंबर का इतिहास स्कूल एसेंबली के लिए न्यूज

इस मामले में मुकेश सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय कुमार सिंह सहित छह व्यक्ति आरोपी बनाए गए। इनमें से एक नाबालिग था। मामले के एक आरोपी राम सिंह ने सुनवाई शुरू होने के बाद तिहाड़ जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। नाबालिग को सुनवाई के बाद दोषी ठहराया गया और उसे सुधार गृह भेज दिया गया। तीन साल तक सुधार गृह में रहने के बाद उसे 2015 में रिहा कर दिया गया। (School Assembly Ke Liye News in Hindi) लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार 20 मार्च 2020 को इस मामले के चार दोषियों को फांसी दी गई।

End of Feed