SBI Specialist officer recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में साल 2025 की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत स्पेशलिस्ट कैडर अफसर भर्ती 2025 के लिए कुल 996 पदों पर भर्ती होनी है। वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़े पदों के लिए ये भर्ती की जा रही है, जिसमें शानदार सैलरी और करियर ग्रोथ के अच्छे चांसेज हैं।
SBI
नोटिफिकेशन के अनुसार वीपी वेल्थ के लिए कुल 506 पद, एवीपी वेल्थ के लिए कुल 206 पद और कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के लिए कुल 284 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक होना जरूरी है। भर्ती के लिए एमबीए, बैंकिंग, फाइनेंस या फिर मार्केंटिंग की डिग्री वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा SBI Specialist officer Age criteria
इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र सीमा 26 साल और अधिकतम उम्र 42 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इस भर्ती की खास बात इसका पैकेज है। वीपी वेल्थ पद पर चयनित उम्मीदवारों को सालाना तकरीबन 44.70 लाख रुपये का सीटीसी, एवीपी वेल्थ पद पर 30.20 लाख रुपये तक, जबकि कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव को 6.20 लाख रुपये तक का पैकेज मिल सकता है।
उम्मीदवारों के चयन के बाद उन्हें पांच साल के कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा, जिसके बाद ये सीमा आगे भी बढ़ाई जा सकती है। रजिस्ट्रेशन फीस सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 750 रुपये रखी गई है। वहीं अनुसूचित जाति, जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई भी शुल्क नहीं है।
चयन प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर इसके बाद इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू में मिले नंबरों के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
