SBI PO Mains Result 2026 Declared: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा 2026 के मेन्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट 15 अक्टूबर 2026 को घोषित किया गया। मेन्स परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जहां आपको अपना नाम रोल नंबर ढूंढना होगा। अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर पर रिजल्ट देख रहे हैं तो आप ctrl+f दबाकर रोल नंबर तुरंत ढूंढ सकते हैं।
SBI PO मेंस परीक्षा 2026 का परिणाम जारी
(Image- AI Generated/Newsroom Verified)
इस भर्ती के जरिए देशभर में PO के कुल 1,500 पद भरे जाएंगे। मेंस परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर 2026 को किया गया था। भर्ती का विज्ञापन नंबर CRPD/PO/2026-27/09 है।
SBI PO Mains Result 2026: Key Highlight
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती का नाम | SBI प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) |
| मेन्स रिजल्ट की तारीख | 15 अक्टूबर 2026 |
| मेन्स परीक्षा | 12 सितंबर 2026 |
| कुल पद | 1,500 |
| अगला चरण | साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू |
| साइकोमेट्रिक टेस्ट | 31 अक्टूबर 2026 (संभावित) |
| ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू | 18 नवंबर 2026 से |
| आधिकारिक वेबसाइट | sbi.co.in |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: BCI ने जारी किया AIBE 22 का सिलेबस, जानें किस विषय से कितने सवाल आएंगे
अगर PDF में आपका रोल नंबर मौजूद है, तो आप भर्ती के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
SBI PO Mains Result 2026 How to Check
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
1. सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पर Careers सेक्शन खोलें।
3. SBI PO Mains Result 2026 से जुड़ा लिंक खोजें।
4. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके PDF खोलें।
5. PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें।
6. रिजल्ट डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट अपने पास रख ले।
अब आगे क्या होगा?
मेंस में सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के तीसरे चरण में शामिल होना होगा। इसमें साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू शामिल हैं। साइकोमेट्रिक टेस्ट 31 अक्टूबर को संभावित है, जबकि ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू 18 नवंबर 2026 से शुरू होने हैं।
