SBI PO Interview Schedule 2026 Released: एसबीआई पीओ मेन्स की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SBI PO Interview Schedule 2026) खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर (SBI PO Interview Schedule) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना शेड्यूल चेक कर सकते हैं। बता दें इंटरव्यू 1 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
SBI PO Interview Schedule 2026 Released: यहां देखें एसबीआई पीओ इंटरव्यू का शेड्यूल
SBI PO Interview Date 2026: एसबीआई पीओ इंटरव्यू डेट
बता दें एसबीआई पीओ फेज 2 का एग्जाम 12 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया था। नतीजे का ऐलान 15 अक्टूबर 2026 को किया गया। वहीं अब फेज 3 यानी इंटरव्यू 1 दिसंबर 2026 से होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एसबीआई पीओ इंटरव्यू का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
SBI PO Interview Schedule 2026: ऐसे देख सकते हैं इंटरव्यू का शेड्यूल
- सबसे पहले sbi की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SBI PO Interview Schedule 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- इंटरव्यू का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
SBI PO Interview Schedule: कुल 1500 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए देशभर में प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 1,500 पद भरे जाएंगे। मेंस परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर 2026 को किया गया था। भर्ती का विज्ञापन नंबर CRPD/PO/2026-27/09 है।
एसबीआई पीओ का कार्य क्या होता है
बता दें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) का काम बैंक की रोजमर्रा की गतिविधियों को संभालना और ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं देना होता है। एसबीआई पीओ को बैंक में खाता खोलने, पैसे जमा करने और निकालने, लोन से जुड़े आवेदन की जांच करने, ग्राहकों की समस्याओं का समाधान करने और बैंकिंग योजनाओं की जानकारी देने जैसी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं। इसके अलावा उन्हें बैंक के कैश फ्लो, लेन-देन, दस्तावेजों और कर्मचारियों के कामकाज की निगरानी भी करनी होती है।
