SBI Clerk Mains Result 2024 expected Date, Sarkari Result 2024: एसबीआई क्लर्क रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा क्लर्क मेन्स एग्जाम का रिजल्ट (SBI Clerk Mains Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
SBI Clerk Mains Result 2024
SBI Clerk Mains Result 2024: फरवरी में हुई मेन्स परीक्षा
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 5 जनवरी, 6 जनवरी, 11 जनवरी और 12 जनवरी को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मेन्स परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित की गई थी। अब सभी अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
SBI Clerk Mains Result 2024 Date: कब तक आएगा रिजल्ट
एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download SBI Clerk Mains Result 2024
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- फिर एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब आप एसबीआई क्लर्क रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI Clerk Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू में शामिल होना होगा। बता दें कि इस प्रक्रिया के माध्यम से क्लर्क के कुल 8283 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 17900 रुपये महीने बेसिक सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
