SBI Clerk Mains Result 2024 Date, एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट डेट 2024, SBI Clerk June Exam ka Result kab Aayega: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से आयोजित क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंजतार है। जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। इस परीक्षा आयोजन 25 फरवरी से 2 मार्च तक किया गया था। रिजल्ट एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किए जाएंगे। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद इंटरव्यू का शेड्यूल जारी किया जाएगा। आइए जानते हैं कि एसबीआई मेंस एग्जाम का रिजल्ट कब तक जारी होगा।
SBI Clerk Mains Result 2024 Date and Time
SBI Clerk Mains Result 2024 Date: एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट
एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट डेट 2024 एसबीआई क्लर्क मेंस एग्जाम का विवरण परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 2 मार्च 2024 लद्दाक रीजन में परीक्षा की तारीख 9 जून 2024 रिजल्ट की घोषणा जल्द (एसबीआई की वेबसाइट पर) आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in प्रश्नों की संख्या 190 कुल अंक 200 कंप्यूटर नॉलेज और रीजनिंग एबिलिटी के प्रश्न 50 (60 अंक) कुल चयनित अभ्यर्थी 80,000+ खाली पद 8773 रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया 1. sbi.co.in पर जाएं<br>2. अनाउंसमेंट सेक्शन में जाएं<br>3. एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें<br>4. पीडीएफ खोलें और रोल नंबर से स्कोरकार्ड चेक करें इंटरव्यू मुख्य परीक्षा रिजल्ट के बाद शेड्यूल जारी होगा
बता दें कि एसबीआई क्लर्क मेंस एग्जाम में अभ्यर्थियों से कुल 190 प्रश्न पूछे गए थे। यह परीक्षा कुल 200 अंक की थी जिसमें कंप्यूटर नॉलेज और रीजनिंग एबिलिटी के अलावा बाकी प्रश्न एक अंक के थे। कंप्यूटर नॉलेज और रीजनिंग एबिलिटी के 50 प्रश्न पूछे गए थे, जोकि कुल 60 अंकों के थे। इस साल एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा के लिए 80 हजार से ज्यादा का चयन किया गया था। वहीं, एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2024 में लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
SBI Clerk Mains Exam Date 2024: कब हुई थी परीक्षा
- परीक्षा के आयोजन की डेट- 25 फरवरी, 2 मार्च 2024
- लद्दाक रीजन में जब हुआ था एग्जाम- 9 जून 2024
SBI Clerk Mains Result 2024: कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?
- सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए अनाउंसमेंट सेक्शन में जाना है।
- अब यहां एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करेंगे ।
- इसके बाद एक पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन होगी।
- अब रोल नंबर की मदद से आप अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
SBI Clerk Mains Exam Result 2024: कब होगा इंटरव्यू?
बता दें कि मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा का रिल्ट घोषित होने के बाद इंटरव्यू का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए क्लर्क (जूनियर एसोसिएट्स) के कुल 8773 खाली पदों को भरा जाना है। ये भर्ती अभियान देश भर की तमाम एसबीआई बैंक की ब्रांचों में भर्ती के लिए चलाया जा रहा है।
