State Bank CBO Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सर्किल आधारित अधिकारियों (सीबीओ) के 1422 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया कल, 7 नवंबर को खत्म करेगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in या ibpsonline.ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है जो स्टेप्स में आयोजित की जाएगी। 1.ऑनलाइन परीक्षा, 2. स्क्रीनिंग और 3. इंटरव्यू।
SBI CBO भर्ती 2022
एसबीआई सीबीओ भर्ती 2022: वैकेंसी विवरण
नियमित वैकेंसी: 1400 पद
भोपाल: 175 पद
भुवनेश्वर: 175 पद
हैदराबाद: 175 पद
कोलकाता: 175 पद
जयपुर: 200 पद
महाराष्ट्र: 200 पद
उत्तर पूर्वी: 300 पद
एसबीआई सीबीओ भर्ती 2022: जरूरी डेट्स
आवेदन का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान: 18 अक्टूबर से 07 नवंबर, 2022 तक
ऑनलाइन टेस्ट के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करें: नवंबर/दिसंबर 2022 (अस्थाई)
ऑनलाइन टेस्ट: 04 दिसंबर 2022 (टेंटेटिव)
एसबीआई सीबीओ भर्ती 2022 वेतनमान:
मूल वेतन 36,000/- है 36000-1490 / 7-46430-1740 / 2-49910-1990 / 7-63840 के वेतनमान में जो कनिष्ठ प्रबंधन ग्रेड स्केल-1 प्लस 2 अग्रिम वेतन वृद्धि पर लागू होता है। अधिकारी समय-समय पर लागू नियम के अनुसार डीए, सी.सी.ए, एच. आर. ए / लीज रेंटल, मेडिकल और अन्य भत्तों और अनुलाभ के लिए भी पात्र होंगे।
