SBI CBO Exam 2024, SBI CBO Admit Card 2024 Date: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) एग्जाम का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा (SBI CBO Exam 2024) के लिए अप्लाई किया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
SBI CBO Admit Card 2024
SBI CBO Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
एसबीआई सीबीओ एग्जाम का आयोजन 21 जनवरी 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक होगी। इस परीक्षा में 120 अंक के ऑब्जेक्टिव सवाल और 50 अंक के डिस्क्रिप्टिव सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
SBI CBO Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट से इन स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download SBI CBO Admit Card 2024
- बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- फिर एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI CBO Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई में सर्कल बेस्ड ऑफिसर के कुल 5280 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 2157 पद, ईडब्ल्यूएस के 527 पद, ओबीसी के 1421 पद, एससी के 787 पद और एसटी के 388 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 36000 रुपए महीने का मूल वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
