LIVE
कैबिनेट सचिवालय में नौकरी का मौका, ITBP में 10वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी
Sarkari Result 2023, Sarkari Naukri Job 2023, Bihar Deled Result 2023 SSC MTS Result 2023: सरकारी नौकरी ढूंढने वालों के लिए बड़ी खबर है, इस समय बड़े बड़े सेक्टर में सरकारी वैकेंसी आई हुईं हैं। बता दें, कर्मचारी राज्य बीमा योजना भर्ती 2023, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023, बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023, कर्मचारी चयन आयोग एसएससी एमटीएस 2023 परीक्षा का रिजल्ट, शिक्षा मंत्रालय में एमटीएस भर्ती 2023, UKSSSC व UPSSSC की ओर से आने वाली सरकारी नौकरी, संघ लोक सेवा आयोग की नौकरी, रेलवे बैंकिंग आदि बड़े सेक्टर में सरकारी वैकेंसी के मौके बने हुए हैं।
OCT 07, 2023 08:38 IST
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE Updates: कैबिनेट सचिवालय में नौकरी का मौका
भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी फील्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आदिकारिक वेबसाइट cabsec.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत 07 अक्तूबर 2023 से होगी।
OCT 07, 2023 07:53 IST
AIIMS Bhopal Recruitment 2023: एम्स भोपाल में भर्ती
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), भोपाल में ग्रुप सी गैर-संकाय पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर 2023 तक है।
OCT 07, 2023 07:26 IST
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE Updates: राजस्थान के मदरसों में बंपर भर्ती
विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के मदरसों में नौकरी का पिटारा खोल दिया है। राज्य के मदरसों में शिक्षा और कम्प्यूटर अनुदेशकों के 6843 पदों पर भर्ती की घोषण कर दी गई है।
OCT 07, 2023 07:09 IST
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE Updates: ITBP में 10वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में बंपर वैकेंसी निकली है. इस क्षेत्र में नौकरी (ITBP Bharti) पाने का युवाओं के पास सुनहरा मौका है। 10वीं पास भी इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ITBP में कांस्टेबल पद के लिए 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक की तय तिथि में इंटरव्यू दे सकते हैं।
OCT 06, 2023 21:08 IST
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर वैकेंसी
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर सराकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही अपने यहां पर कांस्टेबल के 50 हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। उम्मीद है कि 15 अक्टूबर से पहले नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
OCT 06, 2023 19:41 IST
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: ड्राइवर की नौकरी
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE कोलकाता पुलिस ने ड्राइवर के 412 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। साथ ही यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
OCT 06, 2023 18:56 IST
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: राज्य व केंद्र सरकार में नौकरी
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राज्य व केंद्र सरकार जल्द ही अपने यहां पर विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में बंपर भर्ती निकालने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
OCT 06, 2023 17:37 IST
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - रेलवे में 10वीं पास की भर्ती
पश्चिम रेलवे ने अप्रेंटिस के 3115 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास अभ्यर्थी रेलवे में नौकरी के लिए 26 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आयु 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए।
OCT 06, 2023 17:11 IST
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - एमपी पीसीएस एग्जाम के लिए करें अप्लाई
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में कुल 227 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
OCT 06, 2023 16:27 IST
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - यूपी में वन रक्षक पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के 709 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 10 अक्टूबर तक या उससे upsssc.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इ
OCT 06, 2023 15:41 IST
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - अग्निवीर भर्ती रैली की डेट जारी
भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे चरण की तारीख घोषित कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, अग्निवीर और नियमित कैडर के लिए भारतीय सेना की भर्ती रैली का दूसरा चरण 1 नवंबर से 7 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा।
OCT 06, 2023 15:04 IST
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - यहां सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती
बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 1275 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी बिहार पुलिस भर्ती 2023 के लिए 5 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 700 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।
OCT 06, 2023 14:06 IST
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - बिहार में नौकरी का शानदार मौका
बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 10+2 इंटर लेवल एग्जाम के लिए आवेदन मांगे हैं। 12वीं पास अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए 11 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 11098 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
OCT 06, 2023 13:37 IST
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - कोलकाता पुलिस ने निकाली भर्ती
कोलकाता पुलिस ने ड्राइवर के 412 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 8वीं पास अभ्यर्थी कोलकाता पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट kolkatapolice.gov.in पर 9 अक्टूबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
OCT 06, 2023 13:16 IST
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - कांस्टेबल के 6000 पदों पर भर्ती
छत्तीसगढ़ पुलिस ने कांस्टेबल के 6000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
OCT 06, 2023 12:43 IST
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - बिहार पुलिस में नौकरी का मौका
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर के 1275 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बिहार पुलिस भर्ती के लिए 5 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
OCT 06, 2023 12:05 IST
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए करें अप्लाई
बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 25 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
OCT 06, 2023 11:55 IST
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - माइनिंग इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने माइनिंग इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 20 अक्टूबर से 19 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
OCT 06, 2023 11:07 IST
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - कब आएगा एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सीजीएल टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। टियर 2 परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर, 26 अक्टूबर और 27 अक्टूबर को किया जाएगा।
OCT 06, 2023 10:46 IST
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE Updates - जारी हुआ दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड
दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल ड्राइवर ट्रेड टेस्ट का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट delhipoliceonline.in पर जारी कर दिया है। ट्रेड टेस्ट का आयोजन 10 अक्टूबर से 8 नवंबर तक किया जाएगा।
