Sarkari Naukri, UPSC Recruitment 2026: केंद्र सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत चिकित्सा विशेषज्ञों के 8 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और नई दिल्ली नगर परिषद के अंतर्गत की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 28 नवंबर 2026 को लिंक एक्टिव किया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 18 दिसंबर 2026 है।
Sarkari Naukri: केंद्र सरकार में नौकरी का शानदार मौका (AI Image/Newsroom Verified)
UPSC Recruitment 2026: किस विभाग में कितने पद
इस भर्ता प्रक्रिया के जरिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के विशेषज्ञ श्रेणी-3 (सूक्ष्मजीव विज्ञान/जीवाणु विज्ञान के 6 पद व नई दिल्ली नगर परिषद के विशेषज्ञ श्रेणी-2 (रेडियो-निदान) के कुल 2 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
Ministry Of Health And Family Welfare Vacancy: कौन कर सकता है अप्लाई
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय व नई दिल्ली नगर परिषद के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित किया गया है। विशेषज्ञ श्रेणी-3 (सूक्ष्मजीव विज्ञान/जीवाणु विज्ञान के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी जीवाणु विज्ञान में चिकित्सा स्नातकोत्तर उपाधि होनी चाहिए। साथ ही जीवाणु विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड का डिप्लोमा भी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
UPSC Recruitment 2026 Advertisements: Check Here
यहां देखें आयु सीमा
यहां आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो कैटेगिरी वाइज अलग अलग एज लिमिट निर्धारित किया गया है। यहां अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 42 वर्ष, अनुसूचित जाति के लिए 45 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 48 वर्ष और अनुसूचित जाति के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: एसएससी सीपीओ एसआई 26 नवंबर की पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द
UPSC Medical Specialist Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे कर सकेंगे आवेदन
- सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Recruitment वाले सेक्शन पर जाएं।
- फिर अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेश फॉर्म पूरा स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
UPSC Recruitment 2026 Documents: ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी
- आधार कार्ड
- 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- सामान्य आवेदन पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- स्ताक्षर स्कैन कर अपलोड करें
कैसे होगा सेलेक्शन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय व नई दिल्ली नगर परिषद के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
