LIVESarkari Naukri 2026 Live: 10वीं 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका! रेलवे, बैंकिंग और एसएससी समेत इन विभागों में नौकरी
Latest Govt. Jobs 2026 : साल की शुरुआत में दूसरे महीने यानी फरवरी में देश के अलग-अलग सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां निकली हैं। इस लाइव ब्लॉग में आपको हर एक बड़ी सरकारी वेकेंसी की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे में सरकारी नौकरी से जुड़ी जानकारी के लिए इस लेख में बने रहें। इसमें अलग-अलग राज्यों के विभागों से लेकर शिक्षक भर्ती तक शामिल हैं। साथ ही कई सारे अप्रेंटिस के पद भी भरे जाएंगे, जो कि फ्रेशर्स के लिए एक शानदार मौका है।

Sarkari Naukri 2026 Live: 10वीं 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका! रेलवे, बैंकिंग और एसएससी समेत इन विभागों में नौकरी
Sarkari Naukri 2026: साल 2026 के जनवरी महीने के एंड और फरवरी की शुरुआत में कई सारे विभागों में Government Jobs आई हैं। किसी विभाग में जनवरी के महीने से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं तो कहीं पर फरवरी के महीने में रजिस्ट्रेशन शुरू हुए हैं। कई सरकारी वेकेंसियों की लास्ट डेट एकदम नजदीक है। ऐसे में तय आखिरी डेट से पहले-पहले उम्मीदवारों को आवेदन करने की सलाह दी जाती है। वहीं कुछ वेकेंसिया अप्रेंटिस के पदों पर भी निकली हैं। ऐसे में फ्रेशर्स के लिए भी सरकारी विभागों में नौकरी या फिर सीखने का ये एक शानदार मौका है।
NCERT Vacancy 2026
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने शिक्षा में अपना करियर बनाने वाली युवाओं को शानदार मौका दिया है। परिषद ने साल 2026 के लिए अलग-अलग टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिये 117 खाली पदों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
NCERT के जरिये भरे जाएंगे इतने पद
NCERT भर्ती के जरिये प्रोफेसर के 24 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 45 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के 42 पद, लाइब्रेरियन का 1 पद और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 5 पद भरे जाएंगे। इन पदों में आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री के साथ-साथ पीएचडी की डिग्री भी अनिवार्य है। इसके साथ ही यूजीसी के नियमों के मुताबिक नेट क्वीयर होना और शिक्षा के क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव भी जरूरी है। भर्ती से जुड़ी पदवार जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी गई है।
Sarkari Naukri 2026 Live: शिक्षक के इतने पदों पर वैकेंसी
Sarkari Naukri 2026 Liv बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE 4.0) की आधिकारिक तैयारी स्टार्ट कर दी है। इसके लिए करीब 46 हजार पदों के लिए प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है।
Sarkari Naukri 2026 Live: हरियाणा में निकली सरकारी नौकरी
Sarkari Naukri 2026 Live हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कुल 4227 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में स्वास्थ्य, तकनीकी और वन विभाग समेत कई सरकारी विभाग शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2026 Live: 16 फरवरी को जारी होगा जेईई मेन का रिजल्ट
Sarkari Naukri 2026 Live: BSNL Recruitment 2026
BSNL भर्ती 2026 में 120 सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए B.Tech/B.E, CA पास कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवर 7 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट BSNL की वेबसाइट bsnl.co.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2026 Live - बैंक ऑफ बड़ौदा में सरकारी नौकरी
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर और दूसरे 419 पदों के लिए भर्ती 2026 के लिए कोई भी ग्रेजुएट, CA, MBA/PGDM, ICMAI पास कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो खुली है। उम्मीदवार 26 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट bankofbaroda.bank.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2026 Live: शिपयार्ड में करें शानदार नौकरी
कोचीन शिपयार्ड (CSL) में 260 फैब्रिकेशन असिस्टेंट, आउटफिट असिस्टेंट के पदों के लिए भर्ती 2026 के लिए ITI वाले उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन 21 जनवरी से चल रहे हैं और 16 फरवरी तक चलते रहेंगे। उम्मीदवार CSL की वेबसाइट cochinshipyard.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2026 Live: यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग पदों पर सरकारी नौकरी
सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी (CSU) में नॉन-टीचिंग के 43 पदों के लिए रिक्रूटमेंट 2026 के लिए कोई भी बैचलर्स डिग्री, M.A, M.Lib वाले कैंडिडेट ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन 28-01-2026 को खुलेगा और 27-02-2026 को बंद हो जाएगा। कैंडिडेट CSU की वेबसाइट sanskrit.nic.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2026 Live: UPSC सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) 2026
UPSC सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) 2026 में IAS, IPS, IFS और सेंट्रल ग्रुप A और B सर्विसेज में लगभग 933 वैकेंसी के लिए भर्ती की जाएगी। ग्रेजुएट कैंडिडेट ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन खुल चुके हैं और 24 फरवरी तक खुले रहेंगे। चुने गए कैंडिडेट को प्रीलिमिनरी, मेन और इंटरव्यू स्टेज के बाद जानी-मानी ऑल इंडिया और सेंट्रल सिविल सर्विसेज में अपॉइंट किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2026 Live: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन का मौका, हजारों पदों पर नौकरी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में 2273 CBO के पदों के लिए भर्ती 2026 के लिए कोई भी ग्रेजुएट कैंडिडेट ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है। ऑनलाइन एप्लीकेशन खुले हैं जो कि 25 फरवरी को बंद हो जाएगा। कैंडिडेट SBI की वेबसाइट sbi.bank.in/ के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2026 Live: साइंटिफिक/टेक्निकल पदों पर नौकरी का मौका
नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) में 376 साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट के पदों के लिए शॉर्ट नोटिस जारी की गई थी। B.Tech/B.E, M.Sc, MCA, MS वाले कैंडिडेट ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट NIC की वेबसाइट nic.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Live - NTPC में 515 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की रिक्तियां
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) में 515 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए रिक्रूटमेंट 2026 है। B.Tech/B.E डिग्री वाले कैंडिडेट ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन आज 11 फरवरी से शुरू हो गए हैं, और 25 फरवरी को बंद होंगे। कैंडिडेट NTPC की वेबसाइट ntpc.co.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2026 Live : असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने युवाओं के लिए नई भर्ती की घोषणा की है। हाल ही में नगरीय विकास विभाग ने असिस्टेंट टाउन प्लानिर के पदों पर भर्ती निकाली है। जो भी अभ्यर्थी भर्ती के लिए योग्य हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। बहुत जल्दी ही आवेदन से जुड़ी जानकारी भी शेयर की जाएगी। MPPSC एप्लीकेशन प्रोसेस 20 फरवरी 2026 से शुरू होगा और उम्मीदवार 19 मार्च 2026 तक उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। जरूरी न्यूनतम उम्र 21 साल है और अधिकतम उम्र सीमा 1 जनवरी 2027 तक 40 साल रखी गई है। उम्मीदवारों को MPPSC असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती 2026 की पूरी डिटेल्स चेक करनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2026 Live : दिल्ली कैंट बोर्ड में होने जा रहे इंटरव्यू
दिल्ली कैंट बोर्ड ने इंजीनियर व हॉर्टिकल्चर पदों पर वॉक इन इंटरव्यू की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवारों को तय तारीख पर मूल दस्तावेज, डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडेटा के साथ वॉक इन इंटरव्यू में जाना होगा। आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है क्योंकि चयन प्रक्रिया वॉक इन इंटरव्यू के जरिये होगी। इंजीनियर के 6 पदों के लिए 16 फरवरी 2026,ऑटो CAD एक्सपर्ट के 1 पद के लिए 18 फरवरी और असिस्टेंट हॉर्टिकल्चरिस्ट के 5 पदों के लिए 20 फरवरी 2026 को इंटरव्यू होने हैं।
Sarkari Naukri 2026 Live : बिहार पुलिस के अलग-अलग पदों की संख्या बढ़ी
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CBSC ने बिहार, मद्यनिषेद, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वायड कांस्टेबल के तहत निकाली गई भर्तियों में पदों की संख्या बढ़ा दी है। पर्षद द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, मद्य निषेद सिपाही और कक्षपाल के खाली पदों को संशोधित किया गया है और इसमें कुछ नए पदों को जोड़ा गया है। ऐसे में अब कुल खाली पदों की संख्या बढ़कर 2,236 हो गई है। मद्य निषेध सिपाही, उत्पाद व निबंधन विभाग में पहले इस पद के लिए 1685 खाली पद थे। अब इनमें 12 और पदों को शामिल किया गया है। जिससे कुल पद संख्या बढ़कर 1697 हो गई है। इन कुल 1697 पदों में 544 पद बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए आरक्षित किये गए हैं।कक्षपाल के पहले खाली पदों में अब 14 नए पद (SC कैटेगरी) के जोड़े गए हैं। जिसके बाद अब कुल खाली पदों की संख्या 2431 हो गई है। इनके अलावा चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर रिक्तियों की संख्या में कोई बदलाव नहीं है। कुल पद 108 हैं और वेतनमान लेवल 2 के तहत है।
Latest Sarkari Naukri 2026 Live : रक्षा मंत्रालय में 10वीं पास के लिए भर्ती
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका आया है। यहां जयपुर स्थित 61 कैवेलरी में ग्रुप सी सिविलियन स्टाफ के तहत सईस के पदों पर सीधी भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। इस पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। ये भर्ती कुल 12 पदों पर की जाएगी। भर्ती पूरी तरह से ऑफलाइन है। उम्मीदवारों को अपना आवेदन डाक द्वारा भेजना होगा। इसके लिए पता है- The Commandant, HQ AC Centre and School, PIN 900476, C/O 56 APO।
Latest Sarkari Naukri 2026 Live : इंडियन ऑयल की अलग-अलग पदों पर बंपर भर्ती
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) में नौकरी करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। कंपनी ने अलग-अलग जगहों पर वेकेंसी निकाली है। इसमें पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अप्रेंटिस, IOCL गुजरात रिफाइनरी, बोंगाईगांव रिफाइनरी और IOCL मथुरा रिफाइनरी में वेकेंसी शामिल है। इन भर्तियों के तहत बंपर पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले-पहले आवेदन कर सकते हैं। सभी भर्तियों के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी है। ध्यान रहे कि IOCL भारत सरकारी की कंपनी है। हालांकि ये भर्ती कोई स्थायी नौकरी नहीं है बल्कि अप्रेंटिसशिप (ट्रेनिंग) का मौका है। चयनित उम्मीदवार को पूरी ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड दिया जाएगा और भविष्य में उन्हें सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं।
Sarkari Naukri Results 2026 Live : तेलंगाना टीईटी रिजल्ट 2026 जारी
तेलंगाना सरकार ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट - tgtet.aptonline.in पर तेलंगाना स्टेट टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (TSTET) के लिए TS TET रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जो कैंडिडेट 3 से 20 जनवरी तक हुए TSTET रिटन एग्जाम (जिसे TGTET भी कहा जाता है) में बैठे थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट- tgtet.aptonline.in पर दिए गए लिंक पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले डिपार्टमेंट ने कैंडिडेट से ऑनलाइन मोड में ऑब्जेक्शन के साथ प्रोविजनल TSTET आंसर की जारी की थी। कैंडिडेट 02 फरवरी, 2026 तक ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं।
Latest Government Jobs 2026 Live : हरियाणा स्टेनोग्राफर भर्ती
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 15 फरवरी से पहले-पहले अपना आवदेन दे सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू हो गई थी। इसके लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल तय की गई है। इस भर्ती के जरिये 1952 खाली पदों को भरा जाना है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक लिंक के जरिये अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Results 2026 Live : प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती
एनसीईआरटी की भर्ती के जरिये प्रोफेसर के 24 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 45 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के 42 पद, लाइब्रेरियन का 1 पद और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 5 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन 1 फरवरी 2026 को शुरू हो गए हैं और आवेदन की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2026 है। हार्ड कॉपी जमा करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2026 है
Sarkari Naukri Results 2026 Live :RSSB की बंपर भर्ती
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने एलडीसी ग्रेड-2 और जूनियर असिस्टेंट के 10644 पदों पर वेकेंसी निकाली है। इस भर्ती के जरिये राजस्थान लोक सेवा आयोग, राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान समेत 7 बड़े विभागों में पदों को भरा जाएगा। इस वेकेंसी में आवेदन की आखिरी तारीख 13 फरवरी 2026 है।