LIVESarkari Naukri Result 2024: स्थगित कर दी गई BPSC TRE 3 परीक्षा, जानें अब कब तक होगा एग्जाम

Sarkari Naukri Result 2024: स्थगित कर दी गई BPSC TRE 3 परीक्षा, जानें अब कब तक होगा एग्जाम
Sarkari Naukri, Sarkari Result 2024 Latest News: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, एमपी और बिहार समेत देश भर में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर है। 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स भी इन नौकरियों के लिए घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सरकारी नौकरी के साथ ही यहां हम आपको सरकारी रिजल्ट, एग्जाम, एडमिट कार्ड और आंसर-की से जुडे लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे।
राजस्थान सफाई कर्मचारी के 24797 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी 24 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने टेक्निकल असिस्टेंट के 3446 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 1 मई से 31 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
Sarkari Naukri Result 2024 LIVE - सैनिक स्कूल प्रवेश 2024 का परिणाम पर क्या है अपडेट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही सैनिक स्कूल प्रवेश 2024 का परिणाम जल्द ही जारी करेगी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जनवरी 2024 में AISSEE 2024 परीक्षा आयोजित की थी, जो छात्र AISSEE 2024 कक्षा 6 और 9 प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे जल्द ही परिणाम देख सकेंगे।
Sarkari Naukri Result 2024 LIVE - टीएसपीएससी परीक्षा तिथि जार
तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) ग्रुप II सेवा परीक्षा 7 और 8 अगस्त, 2024 को आयोजित की जाएगी जबकि ग्रुप-I सेवा प्रारंभिक परीक्षा 9 जून, 2024 को आयोजित होने वाली है।
Sarkari Naukri Result 2024 LIVE - एसआई के 509 पदों पर नौकरी
अधीनस्थ खाद्य एवं आपूर्ति सेवा, ग्रेड-III में उप-निरीक्षक के पद के लिए WBPSC SI एडमिट कार्ड 2024 अब पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। भर्ती अभियान के माध्यम से अधीनस्थ खाद्य एवं आपूर्ति सेवा, ग्रेड-III में उप-निरीक्षक के कुल 509 पद भरे जाने हैं।
Sarkari Naukri Result 2024 LIVE - स्थगित कर दी गई BPSC TRE 3 परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 16 मार्च को होने वाली BPSC TRE 3 परीक्षा स्थगित कर दी गई है, जबकि 15 मार्च को होने वाली परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।
Sarkari Naukri Result 2024 LIVE - सब इंस्पेक्टर पदों पर निकली नौकरी
एसएससी ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 28 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4187 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri Result 2024 LIVE - यहां स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती
राजस्थान में स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड 2 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 29 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2024 LIVE - टेक्निकल असिस्टेंट के 3446 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने टेक्निकल असिस्टेंट के 3446 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 1 मई से 31 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2024 LIVE - बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड
बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 मार्च और 16 मार्च को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 7 मार्च को जारी कर दिया जाएगा।
Sarkari Naukri Result 2024 LIVE - राजस्थान में सरकारी नौकरी का मौका
राजस्थान सफाई कर्मचारी के 24797 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी 24 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2024 LIVE - यहां कांस्टेबल के 10255 पदों पर भर्ती
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल के 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in पर 7 मार्च से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2024 LIVE: रेल व्हील फैक्ट्री में नौकरी पाने का मौका
रेलवे मंत्रालय के अधीन आने वाली रेल व्हील फैक्ट्री में नौकरी पाने का शानदारी मौका है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 192 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए 22 मार्च 2024 तक वेबसाइट rwf.indianrailways.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2024 LIVE: एसएसबी में सब इंस्पेक्टर की वैकेंसी
एसएससी की तरफ से जारी SSC CPO SI परीक्षा के माध्यम से सशस्त्र सीमा बल (SSB) में भी सब इंस्पेक्टर की भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
Sarkari Result 2024 LIVE: जारी हुआ आरबीआई मेन्स का रिजल्ट
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया असिस्टेंट मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। आरबीआई असिस्टेंट भर्ती फेज 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
Sarkari Naukri 2024 LIVE: राजस्थान हाईकोर्ट में बंपर वैकेंसी
राजस्थान हाईकोर्ट में जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के खाली पदों पर आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। राजस्थान में निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 30 पदों पर भर्तियां होंगी। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसमें आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2024 LIVE: बिहार में क्लर्क समेत कई पदों पर वैकेंसी
बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड की तरफ से 2610 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस वैकेंसी के लिए 1 अप्रैल 2024 से 30 अप्रैल 2024 तक आवेदन लिए जाएंगे।
Sarkari Naukri 2024 LIVE: दिल्ली में बंपर वैकेंसी
दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सरकारी विभागों में कई खाली पदों पर भर्तियां जारी हैं। दिल्ली अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से TGT टीचर और मल्टी टास्किंग स्टाफ के कई पदों पर आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च 2024 को बंद होने वाली है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2024 LIVE: इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस में वैकेंसी
SSC CPO SI परीक्षा के माध्यम से इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) में भी सब इंस्पेक्टर की भर्तियां होंगी। इसमें कुल 278 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन ssc.gov.in पर कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2024 LIVE: इलाहाबाद हाईकोर्ट में बंपर वैकेंसी
इलाहाबाद हाईकोर्ट में नॉन टीचिंग स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 343 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें 1 अप्रैल 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट alldunivnt.samarth.edu.in पर जाना होगा।
Sarkari Naukri 2024 LIVE: CRPF में बंपर वैकेंसी
सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में सब इंस्पेक्टर के खाली पदों पर भर्तियां होंगी। SSC CPO SI Exam के माध्यम से CRPF में कुल 1172 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें पुरुष कैंडिडेट्स के लिए 1113 पद और महिलाओं के लिए 59 पद निर्धारित है।
Sarkari Naukri 2024 LIVE: बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर की भर्ती
SSC CPO SI परीक्षा के माध्यम से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में भी सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्तियां होंगी। इस बार बीएसएफ में कुल 892 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें पुरुषों के लिए 847 और महिलाओं के लिए 45 पद निर्धारित हैं।