LIVE

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023: केंद्र और राज्य सरकारो ने इन विभागों में निकाली नौकरी, 10वीं पास के लिए भी शानदार मौका

नीलाक्ष​ सिंहUpdated Sep 3, 2023, 09:24 IST

Sarkari Naukri
Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023: केंद्र और राज्य सरकारो ने इन विभागों में निकाली नौकरी, 10वीं पास के लिए भी शानदार मौका

Sarkari Naukri Job, Sarkari Result 2023: केंद्र व राज्य स्तर पर सरकारें विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर रही हैं। इन सेक्टर्स में रेलवे, पुलिस, बैंक या शिक्षा विभाग में नौकरी शामिल है। इन पदों पर 10वीं 12वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। घर बैठे ऑनलाइन करने का बेहतरीन मौका आया है, केवल लेटेस्ट सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन ही नहीं बल्कि परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड, आंसर की और सरकारी परीक्षा के रिजल्ट की भी जानकारी डायरेक्ट लिंक के साथ देख सकेंगे। बड़े रिजल्ट की बात करें, तो एसएससी सीजीएल, एसएससी एमटीएस, सीटेट आंसर की, आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट आदि का इंतजार बना हुआ है।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, ssc.nic.in से करें अप्लाई, जानें क्या मांगी है योग्यता

SEPT 02, 2023 18:57 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 Live - जारी हुआ यूपीएससी ESE का इंटरव्यू शेड्यूल

यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2023 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार, इंटरव्यू का आयोजन 13 सितंबर से किया जाएगा, जिसमें लगभग 303 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
SEPT 02, 2023 18:36 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 Live - स्टाफ नर्स के इतने पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में स्टाफ नर्स के कुल 2240 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी 21 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
SEPT 02, 2023 18:04 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 Live - यूपी में निकली स्टेनोग्राफर की भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 17 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
SEPT 02, 2023 17:33 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 Live - भारतीय कोस्ट गार्ड में नौकरी का मौका

भारतीय कोस्ट गार्ड ने असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 15 सितंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 250 रुपए शुल्क जमा करना होगा।
SEPT 02, 2023 17:11 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 Live - आरपीएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने लाइब्रेरियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 6 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
SEPT 02, 2023 16:32 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 Live - यहां असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ने असिस्टेंट मैनेजर के 150 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 2 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
SEPT 02, 2023 15:37 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 Live - यहां सरकारी टीचर के कई पद खाली

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सरकारी टीचर के 25598 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी jssc.nic.in पर 15 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
SEPT 02, 2023 15:14 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 Live - दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की बंपर भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7547 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 12वीं पास अभ्यर्थी 30 सितंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
SEPT 02, 2023 14:41 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 Live - बैंक में 6160 पदों पर भर्ती

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 6160 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर 21 सितंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
SEPT 02, 2023 13:53 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 Live - एसएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन

कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर के 307 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 12 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
SEPT 02, 2023 13:15 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 Live - रेलवे में नौकरी का शानदार मौका

सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर 28 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 2409 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
SEPT 02, 2023 12:07 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 Live - यहां असिस्टेंट इंजीनियर के कई पद खाली

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी 22 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
SEPT 02, 2023 11:39 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 Live - यूपी में स्टाफ नर्स के कई पद खाली

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स के 2240 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 21 सितंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
SEPT 02, 2023 11:16 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 Live - कब आएगा एसएससी एमटीएस रिजल्ट

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) व हवलदार और कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा।
SEPT 02, 2023 10:28 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 Live - जारी हुई बीपीएससी स्कूल टीचर आंसर-की

बिहार लोक सेवा आयोग ने स्कूल टीचर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी 5 सितंबर से 7 सितंबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।
SEPT 02, 2023 09:20 IST

BSF Tradesman Answer Key 2023 - जारी हुई आंसर की

सीमा सुरक्षा कर्मचारी (BSF) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों के लिए उत्तर कुंजी जारी की। उम्मीदवार उत्तर कुंजी बीएसएफ की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। संबंधित अपडेट के लिए rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
SEPT 01, 2023 19:01 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 Live - डीडीए ने पटवारी परीक्षा के लिए अपलोड की आंसर की

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 01 सितंबर 2023 को पटवारी, जूनियर सचिवालय सहायक, सर्वेयर, नायब तहसीलदार, कानूनी सहायक, वास्तुकला सहायक और सहायक लेखा अधिकारी के पद के लिए परीक्षा की उत्तर कुंजी अपलोड की।
SEPT 01, 2023 18:54 IST

Sarkari Naukri live - जारी हुआ एसएससी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेश

कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी ने दिल्ली पुलिस परीक्षा-2023 में पुरुष और महिला कांस्टेबल (कार्यकारी) पदों के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिंक आज सक्रिय कर दिया गया है और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2023 है।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, ssc.nic.in से करें अप्लाई, जानें क्या मांगी है योग्यता
SEPT 01, 2023 18:17 IST

Sarkari Result 2023 Live - JKPSC ने जारी किया एडमिट कार्ड

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने अभियोजन अधिकारी पदों के लिए साक्षात्कार दौर के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। आयोग 4 सितंबर, 2023 से राज्य भर में साक्षात्कार आयोजित करने के लिए तैयार है। जिन उम्मीदवारों ने अभियोजन अधिकारी पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा और उसके बाद मुख्य दौर में अर्हता प्राप्त की है, उन्हें साक्षात्कार में शामिल होना होगा।
SEPT 01, 2023 17:24 IST

भारतीय तट रक्षक (ICG) ने असिस्टेंट कमांडेंट की भर्ती

भारतीय तट रक्षक (ICG) ने असिस्टेंट कमांडेंट - 02/2024 बैच के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट join Indiancoastguard.cdac.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।