LIVESarkari Naukri Result 2023: रेलवे, पुलिस और शिक्षा विभाग सहित यहां निकली सरकारी नौकरी, घर बैठे तुरंत करें अप्लाई

Sarkari Naukri Result 2023: रेलवे, पुलिस और शिक्षा विभाग सहित यहां निकली सरकारी नौकरी, घर बैठे तुरंत करें अप्लाई
Sarkari Naukri Job, Sarkari Result 2023: देखें आज 29 अगस्त के बड़े अपडेट, कहां निकली नौकरी, रिजल्ट व एडमिट कार्ड ! सरकारी नौकरी कैसे मिले? इसके लिए आप इस पेज को रिफ्रेश करते रहें, क्योंकि यहां लगातार लेटेस्ट सरकारी नौकरी की जानकारी को अपडेट किया जा रहा है। सरकारी नौकरी की भर्ती 2023 के लिए जरूरी है कि आप सरकारी नौकरी के फार्म व सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन के बारे में समय पर जानें। सरकारी नौकरी 2023 में इस समय पुलिस में नौकरी, स्वास्थ्य व चिकित्सा क्षेत्र में नौकरी, बैंक में नौकरी, रेलवे जॉब आदि से जुड़े विज्ञप्ति आ रही हैं।
CTET Answer Key 2023 Direct Link | SSC CGL Tier 1 Result 2023 Date and Time
यहां सरकारी नौकरी रिजल्ट लिंक को भी सबसे तेज शेयर किया जाता है, ताकि आप एक क्लिक से अपना परिणाम देख सकें। ज्यादातर लोग सरकारी जॉब उत्तर प्रदेश को सर्च कर रहे हैं, इसलिए यहां यूपी के साथ साथ हिंदी भाषी राज्यों से निकलने वाली सरकारी जॉब वेकन्सी को प्राथमिकता पर कवर किया जाता है।
Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE! Direct Link Here
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - यूकेपीएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 18 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आयु 21 साल से 42 साल के बीच होनी चाहिए।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती
भारतीय कोस्ट गार्ड ने असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 1 सितंबर से 15 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 250 रुपए शुल्क जमा करना होगा।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - रेलवे में 2409 पदों पर निकली भर्ती
रेलवे भर्ती सेल, सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के 2409 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 29 अगस्त से 28 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - एसएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन
कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी 12 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - रेलवे में नौकरी का शानदार मौका
रेलवे जल्द ही 2.4 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। इन पदों में मुख्य रूप से सुरक्षा कर्मचारी, सहायक स्टेशन मास्टर (ASM), गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (NTPC), और टिकट कलेक्टर (TC) शामिल हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - झारखंड में टीचर के कई पद खाली
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सरकारी टीचर के 25598 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी jssc.nic.in पर 15 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - कोस्ट गार्ड की नौकरी, 1 सितंबर से करें आवेदन
Coast Guard Assistant Commandant 02/2024 Recruitment 2023 के लिए विज्ञप्ति आ गई है।आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 सितंबरआवेदन की अंतिम तिथि: 15 सितंबरआवेदन शुल्क: एससी व एसटी को कोई शुल्क नहीं देना है, बाकियों को 250 रुपये देना होगा।वेबसाइट: joinindiancoastguard.cdac.inआवेदन के लिए लिंक अभी नहीं खुला है।
Sarkari Naukri Result 2023 Live - इंश्योरेंस कंपनी में जॉब
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (यूआईआईसी) ने प्रशासनिक अधिकारी (स्केल I) पदों सहित 100 विशेषज्ञ अधिकारियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये रिक्तियां कानूनी विशेषज्ञों, लेखा/वित्त विशेषज्ञों, कंपनी सचिवों, डॉक्टरों और अन्य सहित विभिन्न विषयों में उपलब्ध हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 सितंबर, 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - राज्य लोक सेवा आयोग ने निकाली नौकरी
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 69 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन की तिथियां: 17 सितंबर, 2023 तकआधिकारिक वेबसाइट: jkpsc.nic.in आवेदन का मोड: ऑनलाइन
एचपी एनईईटी पीजी प्रवेश के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी
चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय (डीएमईआर) शिमला ने दूसरे काउंसलिंग दौर में एचपी एनईईटी पीजी प्रवेश के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। यह सूची आधिकारिक वेबसाइट - amruhp.ac.in पर देखी जा सकती है। जैसे-जैसे प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ती है, उम्मीदवार 29 अगस्त से 1 सितंबर, 2023 तक राउंड 2 काउंसलिंग के लिए विकल्प भरने और लॉक करने के विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
Sarkari Result Live 2023 - नैनीताल बैंक में भर्ती
नैनीताल बैंक ने क्लर्क और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये भर्तियां कुल 110 पदों पर हो रही हैं, जिनमें से 50 पद क्लर्क के लिए और 60 पद मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए हैं। उम्मीदवार 03 सितंबर 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result LIve - 2023 आईआईएमसी काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम जारी
Indian Institute of Mass Communication ने 28 अगस्त को आईआईएमसी काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम 2023 जारी किया। जिन उम्मीदवारों ने आईआईएमसी प्रवेश 2023 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट iimc.admissions.nic.in पर तीसरे दौर के सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
Sarkari Naukri Result Live - कब होगा दस्तावेज सत्यापन
बिहार लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पदों के लिए विवरण दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम जारी किया है। आयोग 4 सितंबर से 12 सितंबर 2023 तक पूरे राज्य में दस्तावेज सत्यापन करेगा।
UPSC CSE मेंस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी
The UPSC Civil Services Examination (UPSC CSE) admit cards जारी कर दिए गए हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई) के प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। यदि उम्मीदवार मुख्य परीक्षा देने की योजना बना रहे हैं तो वे तुरंत अपने हॉल टिकट सत्यापित और डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर इसे पोस्ट किया गया है।इस लिंक से करें डाउनलोड —
UPSC Civil Services Examination (UPSC CSE) admit cardsSarkari Naukri Result 2023 LIVE - बिहार में पर्सनल असिस्टेंट की नौकरी
बिहार में पर्सनल असिस्टेंट की नौकरीबिहार के पटना स्थित उच्च न्यायालय ने 36 पर्सनल असिस्टेंट पीए पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन की तिथि: 28/08/2023 से 18/09/2023 तक आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन वेबसाइट: cdn.digialm.com
CWC Various Post Recruitment 2023 — जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट की भर्ती
सीडब्ल्यूसी ने 178 जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य विभिन्न पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन की अंतिम तिथि: 24/09/2023आवेदन का माध्यम : ऑनलाइनपद: 178
Sarkari Naukri Result 2023 Live - गुजरात लोक सेवा आयोग
गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने 28 अगस्त, 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न पदों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जारी किया है। आयोग ने प्रोफेसर, स्वास्थ्य अधिकारी और अन्य पदों के लिए प्रारंभिक/मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड शेड्यूल अपलोड किया है।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 21 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली नौकरी
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एग्जीक्यूटिव सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी 4 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - जारी हुआ यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबासइट upsconline.nic.in या upsc.gov.in पर आज जारी कर दिया है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर, 16 सितंबर, 17 सितंबर, 23 सितंबर और 24 सितंबर को किया जाएगा।