एजुकेशन

BPSC TRE 4 Vacancy: बिहार में चौथे चरण के शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE 4.0) की आधिकारिक तैयारी शुरू, 46000 टीचर्स की होनी है भर्ती

BPSC TRE 4 Notification: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE 4.0) की आधिकारिक तैयारी स्टार्ट कर दी है। आयोग ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है, जिसके अनुसार उसे विभिन्न विभागों से हजारों पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना प्राप्त हो गई है।

Image

बिहार में चौथे चरण के शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE 4.0) की आधिकारिक तैयारी शुरू

BPSC TRE 4 Notification: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE 4.0) की आधिकारिक तैयारी स्टार्ट कर दी है। आयोग ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है, जिसके अनुसार उसे विभिन्न विभागों से हजारों पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना प्राप्त हो गई है। कुल मिलाकर राज्य में शिक्षक बहाली की तैयारी ट्रैक पर है। करीब 46 हजार पदों के लिए प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है।

यह अधियाचना सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से आई है।

46 हजार पदों पर होनी है बहाली

TRE-4 के तहत लगभग 44 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। बता दें, कुछ दिन पहले ही रोस्टर सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा गया था। भर्ती कक्षा 1 से 12 तक के क्लासेस को पढ़ाने के लिए होगी।

जानें किस क्लास के लिए कितने पद हैं मंजूर

  • कक्षा 1 से 8 तक करीब 20 हजार पद हैं।
  • कक्षा 9 से 10 तक लगभग 12 हजार पद हैं।
  • कक्षा 11 से 12 तक करीब 13 हजार पद भरे जाएंगे।

अभ्यर्थियों में जगी उम्मीद

नोटिस जारी होने के बाद से अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी है कि अब प्रक्रिया तेज होगी। बता दें, बिहार में करीब 6 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। पिछले दो वर्षों में TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के तहत सवा दो लाख से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। करीब 3 लाख नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास कर राज्यकर्मी बन चुके हैं। अब TRE-4 प्रक्रिया की बारी है।

महिलाओं के लिए 35% आरक्षण

इस भर्ती में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा, लेकिन ये लाभ बिहार के मूल निवासियों के लिए होगा। इस बार एक अभ्यर्थी का केवल एक ही रिजल्ट जारी होगा। आपको पता ही होगा कि पहले अलग-अलग कक्षाओं के लिए कई रिजल्ट आते थे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article