UPSSSC Bharti 2026 : उत्तर प्रदेश कृषि विभाग में नौकरी का मौका, 2759 पदों पर कब शुरू होंगे आवेदन ?

UPSSSC Vacancy 2026 : उत्तर प्रदेश टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी के 2759 पदों पर निकली है, जिसका आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कृषि, बागवानी या वानिकी में ग्रेजुएशन जरूरी है। जानें इस भर्ती के लिए आवेदन कब शुरू होंगे और चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी। UP Agriculture Vacancy, UP Vacancy 2026

UP Agriculture Department Vacancy : उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। ये भर्ती टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी के 2,759 पदों पर निकली है, जिसका आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कृषि, बागवानी या वानिकी में ग्रेजुएशन होना जरूरी है। ये वेकेंसी उन उम्मीदवारों के लिए बेहद शानदार है, जिन्हें कृषि क्षेत्र में अपना करियर बनाना है। इस लेख में चलिये जानते हैं भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी...

UPSSSC Bharti 2026 : उत्तर प्रदेश कृषि विभाग में नौकरी का मौका, 2759 पदों पर कब शुरू होंगे आवेदन ?

बता दें कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का PET 2025 का स्कोरकार्ड भी वैलिड होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। इसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 4 के तहत 25,000 से लेकर 81,000 रुपये तक की सैलरी मिलेगी।

End of Feed