Sarkari Job 2023, Latest Government Jobs Notification 2023: अगर आप सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो यह अपने सपने को साकार करने का सही समय है। सरकारी नौकरी की चाहत किसकी नहीं होती है। कई सरकारी विभागों में इस समय बंपर भर्तियां चल रही हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 25 रुपये आवेदन शुल्क है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। 29200 रुपये से 93200 तक वेतन दिया जाएगा। पुलिस से लेकर बैंक तक में 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका है। जानें कैसे और कब तक करना है आवेदन-
Sarkari Naukri 2023 Latest Government Jobs notification
DRDO Apprentice Recruitment 2023
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने अप्रेंटिस के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट - drdo.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IB Recruitment 2023
इंटेलिजेंस ब्यूरो में सुरक्षा सहायक/मोटर ट्रांसपोर्ट (SA/MT) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ/जनरल (एमटीएस/जनरल) के 677 पदों पर भर्ती चल रही है। 10 वीं पास आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है। आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
UPSC Recruitment 2023
संघ लोक सेवा आयोग (की तरफ से स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर, ड्रिलर, शिप सर्वेक्षक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Ayodhya Ram mandir Jobs
अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में पुजारियों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन भी मांगे गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर 2023 तक है।
Bank of Maharashtra Credit Officers Recruitment 2023
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तरफ से स्केल II और III के क्रेडिट ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती की जानी है। पंजीकरण की प्रक्रिया 23 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 नवंबर 2023 तक है। उम्मीदवार बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट Bankofmaharashtra.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Assam Police Recruitment 2023
असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB Assam) की ओर से असम पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI), कांस्टेबल, ड्राइवर कांस्टेबल और अन्य के 5563 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर है।
SSB Recruitment 2023
सशस्त्र सीमा बल ने 272 कांस्टेबल पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे है। इन पदों पर 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 20 नवंबर है। आवेदन की आयु उम्मीदवार की आयु 18 - 23 वर्ष के अंदर होनी चाहिए।
