Kolkata Police Recruitment 2023: पुलिस विभाग में नौकरी कौन नहीं करना चाहता है। हर युवा वर्दी के रौब वाली नौकरी पाना चाहता है। जल्द ही यूपी पुलिस और बिहार पुलिस में भर्ती आने वाली है। इस बीच कोलकाता पुलिस ने 8वीं पास युवाओं के लिए 412 पदों पर आवेदन मांगे हैं। यह पद ड्राइवर/पुलिस ड्राइवर के हैं। इन पदों के लिए Kolkata Police की आधिकारिक वेबसाइट kolkatapolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में कुल 412 पदों को भरा जाएगा।
Kolkata Police Recruitment 2023
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कोलकाता पुलिस में ड्राइवर/पुलिस ड्राइवर के 412 पदों के लिए 8वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदक के पास वैध परिवहन लाइसेंस होना चाहिए। इसके अलावा पट्टे पर किसी भी सरकारी संगठन/अर्ध सरकारी संगठन/पंजीकृत प्राइवेट में ड्राइविंग का 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
Kolkata Police Recruitment 2023: कैसे होगा चयन
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 9 अक्टूबर, 2023 तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के चयन प्रक्रिया में ड्राइविंग टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं। ड्राइविंग टेस्ट और इंटरव्यू के बाद दोनों भागों में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन की मेरिट बनेगी। फाइनल रूप से चयनित उम्मीदवारों को कोलकाता पुलिस अस्पताल में मेडिकल फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।
Kolkata Police Recruitment 2023: आयु सीमा
उम्मीदवार जो भी आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
