RVUNL Recruitment Result: विद्युत निगमों में तकनीशियन भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

RVUNL Recruitment Result 2025: राजस्थान राज्य के विद्युत निगमों में तकनीशियन -तृतीय (आईटीआई) के ग्रुप-I (इलेक्ट्रीशियन /पॉवर इलेक्ट्रीशियन / वायरमेन/ लाइनमेन/ एसबीए) की ऑनलाइन प्रतियोगी प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर विद्युत निगमों की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया हैं।

RVUNL Recruitment Result 2025: राजस्थान राज्य के विद्युत निगमों में तकनीशियन -तृतीय (आईटीआई) के ग्रुप-I (इलेक्ट्रीशियन /पॉवर इलेक्ट्रीशियन / वायरमेन/ लाइनमेन/ एसबीए) की ऑनलाइन प्रतियोगी प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर विद्युत निगमों की वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया गया हैं। विद्युत निगमों में तकनीशियन -तृतीय (आईटीआई)/ ऑपरेटर-तृतीय (आईटीआई)/ प्लांट अटेंडेन्ट-तृतीय (आईटीआई) के कुल 2163 पदों पर भर्ती हेतु गत 24 नवम्बर से 27 नवम्बर तक राजस्थान के विभिन्न जिलों के परीक्षा केन्द्रों पर ऑनलाइन प्रतियोगी प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित की गयी थी। ग्रुप-II, III एवं IV की ऑनलाइन प्रतियोगी प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम 9 एवं 13 जनवरी को जारी कर विद्युत निगमों की वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका हैं।

RVUNL Recruitment Result 2025

RVUNL Recruitment Result 2025

मुख्य परीक्षा हेतु रिक्तियों के लगभग दस गुणा अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अभ्यर्थी किसी भी विद्युत निगम की वेबसाईट से प्रारम्भिक परीक्षा का अपना परिणाम देख सकते हैं। इस संबंध में अभ्यर्थियों को उनके मोबाईल नम्बर पर एसएमएस द्वारा भी सूचित कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए ग्रुप-I में 22893 अभ्यर्थी, ग्रुप-II में 360 अभ्यर्थी, ग्रुप-III में 175 अभ्यर्थी एवं ग्रुप-IV में 361 अभ्यर्थी, कुल 23789 अभ्यर्थियों को क्वालीफाई किया गया है।

End of Feed