Rajasthan Patwari Final Result 2025 OUT: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान पटवारी फाइनल रिजल्ट 2025 आज 31 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अब राजस्थान पटवारी फाइनल मेरिट लिस्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने फाइनल रिजल्ट 2025 के साथ फाइनल कट ऑफ मार्क्स भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। रिजल्ट की ऑफिशियल घोषणा राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया पर भी कर दी है।
Rajasthan Patwari Final Result 2025 OUT
रिजल्ट के साथ पटवारी फाइनल मेरिट लिस्ट 2025 भी वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) में सफलतापूर्वक भाग लिया था, उनके लिए मेरिट लिस्ट जारी की गई है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अब ऑनलाइन अपना चयन स्टेटस चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 3705 पटवारी पदों पर नियुक्ति होनी है।
Rajasthan Patwari Final Result 2025: चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट ऐसे करें डाउनलोड
Rajasthan Patwari Cut off
- सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Candidate Corner” में Result सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब Patwari Final Result 2025 Merit List पर क्लिक करें।
- एक PDF फाइल खुलेगी।
- PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
- रिजल्ट PDF डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
Rajasthan Patwari Cut off
कब होगी नियुक्ति
राजस्थान पटवारी फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रक्रिया (Appointment Process) से संबंधित सूचना दी जाएगी। अभी यह जानकारी बोर्ड द्वारा साक्षा नहीं की गई है। सूचना में जॉइनिंग डेट, पोस्टिंग और अन्य औपचारिक जानकारियां शामिल होंगी।
