RSSB Rajasthan Patwari Exam Date 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan Patwari Exam Date 2025) खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने पटवारी भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर (Rajasthan Patwari Exam Date) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए पटवारी के कुल 3705 उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया जाएगा।
RSSB Rajasthan Patwari Exam Date 2025: यहां देखें राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा की तारीख
Rajasthan Patwari Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित (Rajasthan Patwari Exam Date 2025) की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक (Rajasthan Patwari Exam Date) निर्धारित है। वहीं परीक्षा से करीब एक हफ्ते पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
Rajasthan Patwari Exam Schedule 2025: ऐसे चेक करें एग्जाम का शेड्यूल
- सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज RSSB Rajasthan Patwari Exam Schedule 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर एग्जाम शेड्यूल अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Rajasthan Patwari Admit Card 2025: कब आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 15 अगस्त से पहले जारी कर दिया जाएग। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी।
Rajasthan Patwari Admit Card 2025 Download: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- पिता का नाम
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- एग्जाम सेंटर का नाम
- एग्जाम सेंटर का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
Rajasthan Patwari Exam Pattern: परीक्षा का पैटर्न
राजस्थान पटवारी के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। यहां ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, राजनिंग, हिंदी, राजस्तान का भूगोल, इतिहास एवं संस्कृति से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। यहां उम्मीदवारों को 180 मिनट में कुल 150 सवालों को हल करना होगा। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। यहां प्रत्येक गलत उत्तर के एक तिहाई मार्क्स काटे जाएंगे।
