RSMSSB Result 2025 Download Direct Link on rsmssb.rajasthan.gov.in, rssb.rajasthan.gov.in: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज, 3 अप्रैल, 2025 को राजस्थान पशु परिचारक परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर दिया है, अगर आप अभी तक रिजल्ट्स नहीं देख पाएं हैं, तो इस लेख से जानिये कि Rajasthan Pashu Parichar Result 2025 site, Rajasthan Pashu Parichar Result 2025 website, Rajasthan Pashu Parichar Result 2025 Link क्या है।
पशु परिचारक भर्ती परीक्षा परिणाम जारी
हो सकता है शुरू में नीचे दी गई वेबसाइट न खुलें, क्योंकि राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा में कुल पंजीकृत 17 लाख 63 हजार 897 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जबकि परीक्षा में केवल 10 लाख 52 हजार 566 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। यानी परीक्षा देने करीब 59.67 प्रतिशत अभ्यर्थी ही आए थे। ऐसे में लोड की वजह से साइट न खुलने की बात सामने आ रही है।
परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने परिणाम को अब RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे।
केवल इन वेबसाइट से देख सकेंगे रिजल्ट
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित पशु परिचर (परिचारक) भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट, कटऑफ और मेरिट लिस्ट PDF आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या rsmssb.rajasthan.gov.in पर से चेक करें।
‘X’ (जिसे पहले ट्विटर नाम से जाना जाता था) पर एक पोस्ट के माध्यम से, RSSB के अध्यक्ष आलोक राज ने पुष्टि की कि राजस्थान पशु परिचार परीक्षा 2025 के परिणाम 3 अप्रैल, 2025 को घोषित होने की उम्मीद है। देखें आधिकारिक खबर
राजस्थान पशु परिचारक परीक्षा 2025 के परिणाम जारी
राजस्थान पशु परिचारक परीक्षा 2025 राज्य भर में 1, 2 और 3 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी, जिसमें 10.5 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। परिणाम के साथ, एक मेरिट सूची और आधिकारिक कटऑफ भी जारी किया गया है।
rajasthan pashu parichar result 2025 rajasthangovt.com से कैसे देखें?
चरण 1: RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, “RSSB पशु परिचारक परिणाम 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 4: आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5: डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 6433 पशु परिचारक पदों को भरना है, जिसमें हाल ही में सूची में अतिरिक्त 499 पद जोड़े गए हैं।
