RSMSSB Rajasthan Patwari Admit Card 2025: बोर्ड द्वारा पटवारी के उक्त पदों पर भर्ती परीक्षा दिनांक 17.08.2025. ऑफलाईन (ओ.एम.आर.) आधारित परीक्षा आयोजित करवाई जानी प्रस्तावित है। राजस्थान में कुल 3705 पदों पर पटवारी की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी 2025 से शुरू की गई थी। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 23 मार्च 2025 थी। राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह rssb.rajasthan.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
RSMSSB Patwari Admit Card 2025
RSMSSB Patwari Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट या sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यह आपको एक नई विंडो पर ले जाएगा।
- वहां अपने पंजीकरण आईडी और पासवर्ड डालें।
- लॉगिन पर क्लिक करें और थोड़ी देर इंतजार करें।
- आपका राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
ध्यान से देख लें एडमिट कार्ड
राजस्थान पटवारी परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, समय, परीक्षा स्थल सहित सभी जरूरी जानकारी होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को यह जांचना चाहिए कि सभी विवरण सही है या नहीं। एडमिट कार्ड पर आपको उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय, रजिस्ट्रेशन नंबर, यूजर आईडी और फोटो पहचान पत्र दिखेगा। अगर किसी भी जानकारी में कोई गलती हो, तो तुरंत परीक्षा विभाग से संपर्क करना चाहिए।
