RSKMP RTE Lottery 2026: निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए लॉटरी आज को, rskmp.in पर मिलेगी आवंटित शाला की जानकारी

RSKMP MP Board RTE Admission 2026 lottery draw on 02 april check shala on rskmp.in: राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र द्वारा आज दोपहर 2 बजे निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अशासकीय स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिये ऑनलाइन लॉटरी संचालित की जायेगी। जिसका सीधा प्रसारण राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के यूट्यूब चैनल https://youtube.com/live/ffjjYeJU3vo?feature=share पर किया जायेगा।

RSKMP MP Board RTE Admission 2026 lottery draw on 02 april check shala on rskmp.in: राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र द्वारा आज दोपहर 2 बजे निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अशासकीय स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिये ऑनलाइन लॉटरी संचालित की जायेगी। जिसका सीधा प्रसारण राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के यूट्यूब चैनल https://youtube.com/live/ffjjYeJU3vo?feature=share पर किया जायेगा। आवेदक कार्यक्रम समय दोपहर 2:15 बजे के पश्‍चात उनके बच्‍चों को आवंटित शाला की जानकारी आरटीई पोर्टल www.rteportal.mp.gov.in पर देख सकेंगे तथा आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। उक्‍त जानकारी आवेदकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्‍यम से भी भेजी जायेगी।

निजी स्कूलों में आरटीई दाखिले की लॉटरी

निजी स्कूलों में आरटीई दाखिले की लॉटरी

उल्‍लेखनीय है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 12(1)(C) के अंतर्गत, गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में, वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को कक्षा-1 या प्री-स्कूल की प्रथम प्रवेशित कक्षा में न्यूनतम 25 प्रतिशत सीटों पर निःशुल्क प्रवेश का प्रावधान है। जिसके लिए मध्‍यप्रदेश में पूर्णत: पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आवेदन एवं शाला आवंटन ऑनलाइन तरीके से किया जाता है।

End of Feed