RRB Technician Result 2025: जारी हुआ आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

RRB Technician Grade 3 Result 2025: आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की रीजनल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RRB Technician Grade 3 Result 2025: आरआरबी टेक्नीशियन परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से टेक्नीशियन ग्रेड 3 परीक्ष का रिजल्ट आज यानी 19 मार्च को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Technician Result 2025

RRB Technician Result 2025

RRB Technician Result 2025: दिसंबर में हुई थी परीक्षा

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 परीक्षा का आयोजन 23 दिसंबर, 24 दिसंबर, 26 दिसंबर, 27 दिसंबर, 28 दिसंबर, 29 दिसंबर और 30 दिसंबर 2024 को किया गया था। वहीं, बोर्ड द्वारा ग्रेड 3 परीक्षा की आंसर-की 6 जनवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 11 जनवरी तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। जबकि, आज बोर्ड ने इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आरआरबी की रीजनल वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed