RRB NTPC UG Result 2025 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी यूजी का रिजल्ट जारी कर (RRB NTPC UG Result 2025) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (RRB NTPC UG Result) सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrb.gov.in, rrbapply.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां दूसरे चरण के लिए 51,979 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
RRB NTPC UG Result 2025: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती
बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3,445 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के लिए 2,022, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 361, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 990 और 72 ट्रेन क्लर्क के पद शामिल हैं। यहां आवेदन के लिए अधिसूचना 20 सितंबर, 2024 को जारी किया गया था। परीक्षा 7, 8, 11, 12, 13, 14, 18, 19, 20, 21, 22, 28, 29 अगस्त और 1, 2, 3, 4, 8 और 9 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। वहीं प्रोविजनल आंसर की 15 सितंबर को जारी की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
RRB NTPC UG CBT 1 Result 2025: यहां देखें रीजननल वेबसाइट
- RRB Chandigarh: rrbchd.gov.in
- RRB Allahabad: rrbald.gov.in
- RRB Mumbai: rrbmumbai.gov.in
- RRB Chennai: rrbchennai.gov.in
RRB NTPC UG Level 1 CBT Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- rrb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB NTPC UG Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
RRB NTPC UG Level 1 Result 2025: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
