एजुकेशन

RRB NTPC UG Level Exam Date 2026: रेलवे ने जारी किया एनटीपीसी यूजी लेवल 1 परीक्षा का शेड्यूल, 3058 पदों पर होगी भर्ती

RRB NTPC UG Level Exam Date 2026: आरआरबी ने 3058 पदों को भरने के लिए एनटीपीसी यूजी लेवल 1 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 7 मई से 21 जून तक आयोजित की जाएगी।a

Image

रेलवे ने जारी किया एनटीपीसी यूजी लेवल 1 परीक्षा का शेड्यूल

RRB NTPC UG Level Exam Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) अंडरग्रेजुएट (UG) लेवल CBT-1 एग्जाम का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसी के साथ उन उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया, जो लोग परीक्षा के शेड्यूल के अनुसार अपनी पढ़ाई करना चाह रहे थे। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यह परीक्षा 4 मई से 21 जून, 2026 तक कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। यह भर्ती अभियान विभिन्न NTPC कैटेगरी के तहत 3,058 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

RRB NTPC UG Exam Date 2026

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, CBT-1 परीक्षा कई दिनों तक चलेगी। परीक्षा 7, 8, 9 मई और 13, 14, 16, 17, 18, 19, 20 और 21 जून, 2026 को आयोजित की जानी है। यह परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड कब होगा जारी?

बोर्ड ने सूचित किया है कि परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले 'एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी की जाएगी। इससे उम्मीदवारों को पहले से ही अपने आवंटित परीक्षा शहर के बारे में पता चल जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 3 से 4 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार इन दस्तावेजों को RRB की आधिकारिक वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, timesnowhindi.com/education पर डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा।

RRB NTPC CBT-1 का परीक्षा पैटर्न: CBT-1 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट होगी।

RRB NTPC UG Level Exam Date 2026

रेलवे ने जारी किया एनटीपीसी यूजी लेवल 1 परीक्षा का शेड्यूल

किन विषयों से पूछे जाएंगे सवाल, जमकर शुरू कर दें तैयारी

प्रश्न पत्र में तीन खंड होंगे। 'सामान्य जागरूकता' (General Awareness) में 40 अंकों के लिए 40 प्रश्न होंगे। 'गणित' (Mathematics) में 30 अंकों के लिए 30 प्रश्न होंगे। 'सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति' (General Intelligence and Reasoning) में भी 30 अंकों के लिए 30 प्रश्न होंगे। कुल मिलाकर 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न होंगे।

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काट लिया जाएगा।

नोटिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा। उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। उचित सत्यापन के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना आधार ऑथेंटिकेशन पहले से ही पूरा कर लें। उन्हें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करते समय उनका आधार 'अनलॉक्ड मोड' में हो।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article