UPSC द्वारा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा और उसके बाद रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित साक्षात्कार में कुल 742 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। यह परीक्षा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 156वें कोर्स के लिए सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में तथा नौसेना अकादमी के 118वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स (INAC) में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। इन 742 उम्मीदवारों में से 651 पुरुष और 91 महिलाएं हैं। Parth Kumar Tiwari ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर इतिहास रच दिया।
पार्थ की सफलता की कहानी एक साधारण परिवार से शुरू होती है। यूपी के बलिया जिले के एक छोटे से गांव जकरिया के रहने वाले पार्थ के पिता सैनिक स्कूल में शिक्षक हैं और मां एक प्राइवेट टीचर हैं। बचपन से ही शिक्षा और अनुशासन का माहौल मिलने से पार्थ का झुकाव पढ़ाई और देश सेवा की ओर रहा।
उनकी शुरुआती पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय से हुई, जहां से उन्होंने मजबूत शैक्षणिक नींव तैयार की। लेकिन उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया, जब 8वीं कक्षा में उनका चयन देहरादून स्थित
पार्थ ने न केवल लिखित परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि Services Selection Board के इंटरव्यू में भी खुद को साबित किया। कुल 742 उम्मीदवारों में से टॉप करना उनके समर्पण और कड़ी मेहनत को दर्शाता है।
खास बात यह है कि पार्थ अभी 12वीं के छात्र हैं और इतनी कम उम्र में उन्होंने यह मुकाम हासिल कर लिया। उनके पिता के अनुसार, अब पार्थ National Defence Academy में ट्रेनिंग के साथ अपनी ग्रेजुएशन पूरी करेंगे और आगे चलकर देश की सेवा करेंगे।
इस परीक्षा में कुल 742 उम्मीदवार सफल हुए, जिनमें 651 पुरुष और 91 महिलाएं शामिल हैं। यह चयन Ministry of Defence के तहत आर्मी, नेवी और एयरफोर्स विंग्स के लिए किया गया है।
पार्थ की यह उपलब्धि हर उस छात्र के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखता है। उनकी कहानी यह साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है।