RRB NTPC Result 2025 Graduate Level Result: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने (RRB) ग्रेजुएट लेवल एनटीपीसी सीबीटी-1 एग्जाम के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट (https://indianrailways.gov) पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम 5 से लेकर 24 जून तक आयोजित किया गया था।
RRB NTPC RESULT 2025
रिजल्ट के साथ ही आरआरबी ने कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं ये जोन वाइज अलग-अलग हैं। इन मार्क्स को देखकर उम्मीदवार अनुमान लगा सकते हैं कि उनका चयन अगले चरण (CBT-2/ स्किल टेस्ट/ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) के लिए हुआ भी है या फिर नहीं।
अब नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी में ग्रेजुएट लेवल के लिए 8,113 पदों पर नियक्तियां की जानी है। रेलवे ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 रिजल्ट के साथ ही सेकेंड स्टेज सीबीटी की डेट जारी कर दी है। इसका आयोजन 13 अक्तूबर 2025 को होना है। एग्जाम से 10 दिन पहले ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे।
जानें कैसे डाउनलोड करें RRB NTPC रिजल्ट...
- सबसे पहले कैंडिडेट्स आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर RRB NTPC Result 2025 पर क्लिक करें।
- अब डिस्प्ले पर रिजल्ट पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट पर पर क्लिक करें इसे डाउनलोड कर लें। और भविष्य के लिए प्रिंटआउट रख लें।
